एक्सप्लोरर

PM मोदी से लेकर RBI और बैंकों की अपील-कैश की जगह डिजिटल पेमेंट करें, जानें आपके पास क्या विकल्प हैं

Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए सरकार और RBI सहित बैंक भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो कैश की बजाए डिजिटल पेमेंट को अपनाएं. ऐसे में आपके पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं ये हम बता रहे हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस (कोविड-19) से भारत की जंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकें कर रहे हैं और कल भी पीएम ने देश के कई मीडिया चैनल्स के मालिकों और संपादकों के साथ बैठक की. इस बैठक में पीएम मोदी ने मीडिया चैनल्स को कोरोना वायरस के खिलाफ कैंपेन चलाने और तीन मुद्दों पर जनता के बीच जागरुकता फैलाने के लिए कहा. इसमें से एक है डिजिटल पेमेंट पर जोर देना क्योंकि कोरोना वायरस एक संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है और करेंसी नोटों के जरिए भी इसके फैलने का खतरा बताया जा रहा है.

बता दें कि देश का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी पिछले हफ्ते कह चुका है कि लोग नोटों का इस्तेमाल कम से कम करे और डिजिटल पेमेंट पर जोर दें. इसके जरिए नोवल कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को कम किया जा सकता है. आरबीआई ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया था.

इसके अलावा ये भी रिपोर्ट्स आई हैं कि देश में एक बार फिर डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ रहा है. जाहिर है लोगों के बीच भी इसको लेकर जागरुकता फैली है और लोग कैश पेमेंट की बजाए डिजिटल पेमेंट को तवज्जो दे रहे हैं.

ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि डिजिटल पेमेंट के कौन-कौन से माध्यम हैं जिनके जरिए आप कैश पेमेंट से बच सकते हैं और अपनी जरूरतों का सामान बिना कैश के संपर्क में आए खरीद सकते हैं.

डिजिटल मोबाइल वॉलेट देश में डिजिटल मोबाइल वॉलेट जैसे पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक जैसे कई मोबाइल वॉलेट्स हैं जिनके जरिए आप वस्तुओं के लिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं.

कार्ड पेमेंट कैश पेमेंट की बजाए लोग अब ऑनलाइन कार्ड पेमेंट करने पर जोर दे रहे हैं और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं और इसके जरिए कैश के संपर्क में आने से बच सकते हैं.

मोबाइल बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग का चलन देश में काफी तेजी से बढ़ा है और लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए मोबाइल बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पे कर सकते हैं, ऑनलाइन पॉलिसी पेमेंट कर सकते हैं, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. कैश के लनदेन से बचने के लिए, चेक डिपॉजिट करने से बचने के लिए मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने जरूरी सभी कार्य कर सकते हैं.

नेटबैंकिंग मोबाइल पर एप के जरिए पेमेंट करने के अलावा लोग नेटबैंकिंग के जरिए भी अपनी जरूरत के सारे पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए अपने बैंक की नेटबैंकिंग साइट पर जाएं जरूरी सारे पेमेंट इसके माध्यम से कर लें.

भीम/UPI पेमेंट भीम और यूपीआई पेमेंट के जरिए लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. इनके जरिए अपने मोबाइल पर ही लोग एक दूसरे को पैसा भेज सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं.

बता दें कि देश के कई बैंकों ने भी ग्राहकों से अपील की है कि वो नोटों को छूने से बचें और डिजिटल मोड का इस्तेमाल कर अपनी आवश्यकताओं को पूरा करें जिससे कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को कम किया जा सके.

ये भी पढें

श्रम मंत्रालय ने सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए दिया बड़ा निर्देश, जारी की ये एडवाइजरी

Coronavirus संकट से सिस्टम को बचाने, नकदी बनाए रखने के लिए RBI ने किए दो अहम एलान, जानें क्या हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget