एक्सप्लोरर

Kishore Biyani: रिटेल मार्केट में फिर हुंकार भरेंगे किशोर बियानी, रिलायंस-डीमार्ट को टक्कर देने का एक्शन शुरू

Kishore Biyani: किशोर बियानी ने कर्ज के बोझ तले दबकर बिग बाजार को रिलायंस रिटेल को बेच दिया था. अब वह उसी को टक्कर देने के लिए नए प्लान के साथ तैयार हैं.

Kishore Biyani: भारत के रिटेल किंग और बिग बाजार के मालिक रहे किशोर बियानी (Kishore Biyani) एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचाने जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में 476 करोड़ रुपये का कर्ज भी चुका दिया था. हालांकि, इस बार उनकी जगह उनके भतीजे विवेक बियानी (Vivek Biyani) और बेटियां अवनी बियानी (Avni Biyani) और अशनि बियानी (Ashni Biyani) कमान संभालने जा रहे हैं. विवेक बियानी ने ब्रॉडवे (Broadway) के नाम से रिटेल चेन लॉन्च करने का ऐलान किया है. इसमें 100 से ज्यादा ब्रांड एक ही जगह मौजूद होंगे. 

राणा दग्गुबाती, अपूर्व सलारपुरिया और अनुज केजरीवाल होंगे पार्टनर 

विवेक बियानी ने ब्रॉडवे के लिए एक्टर राणा दग्गुबाती, सलारपुरिया ग्रुप के अपूर्व सलारपुरिया और एनरॉक के अनुज केजरीवाल से हाथ मिलाया है. कंपनी का पहला स्टोर इसी साल अगस्त में दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एम्बिएंस मॉल में खुलने जा रहा है. इसके बाद सितंबर में हैदराबाद और मार्च, 2025 में मुंबई में ब्रॉडवे लॉन्च होगा. इसके स्टोर लगभग 25 हजार स्क्वायर फीट में फैले होंगे. इनमें अवनी बियानी और अशनि बियानी बियानी का कैफे फूड स्टोरीज (Foodstories) भी होगा. यहां सैलून, हेल्थ और वेलनेस कंसल्टेशन रूम, सैंपलिंग स्टेशन और स्टूडियो जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी.

डिजिटल ब्रांड को ऑफलाइन रिटेल स्पेस में आने का देंगे भरपूर मौका

विवेक बियानी ने कहा कि हम वी वर्क की तर्ज पर मार्केट को बदलना चाहते हैं. हम कस्टमर्स की जरूरतों को समझते हुए ब्रॉडवे को आगे बढ़ाएंगे. हम डिजिटल ब्रांड को ऑफलाइन रिटेल स्पेस में आने का भरपूर मौका देंगे. सोशल मीडिया ने लोगों सोचने और खरीदने का तरीका बदला है. इसे ध्यान में रखते हुए ब्रॉडवे काम करेगाराणा दग्गुबाती, एनरॉक ग्रुप और सलारपुरिया ग्रुप के साथ आने से हमें काम करने में बहुत आसानी होगी. यह नया ब्रांड रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और डीमार्ट (Dmart) को कड़ी टक्कर दे सकता है. 

रिलायंस रिटेल ने बिग बाजार को खरीदकर बना दिया स्मार्ट बाजार  

किशोर बियानी को साल 2001 में बिग बाजार (Big Bazaar) को लॉन्च कर भारत को सुपरमार्केट शॉपिंग का चस्का लगाया था. मगर, किशोर बियानी का फ्यूचर ग्रुप (Future Group) कर्ज के दलदल में फंस गया. उन्हें अपना कारोबार रिलायंस रिटेल को 24,500 करोड़ रुपये में बेचना पड़ा. रिलायंस ने बिग बाजार का नाम स्मार्ट बाजार कर दिया था. इसके साथ ही भारतीय कारोबार जगत में बिग बाजार इतिहास का हिस्सा बन गया था.  

ये भी पढ़ें 

Tax Free Country: ये 10 देश जनता से नहीं लेते एक रुपया टैक्स, फिर भी दौड़ रही इनकी इकोनॉमी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget