एक्सप्लोरर

Punjab of the South India: दक्षिण भारत का पंजाब है ये शहर, किशोर बियानी बोले- यहां सबकुछ बिकता है!

Kishore Biyani of Future Group: फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी का कहना है कि दक्षिण भारत के इस शहर में उपभोग की शानदार संस्कृति है, इस कारण यहां कुछ भी बिक जाता है...

फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी को भारत के खुदरा क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों में गिना जाता है. उन्होंने बिग बाजार जैसे रिटेल ब्रांड को स्थापित किया. हाल ही में उन्होंने अपनी कारोबारी यात्रा का एक सीक्रेट साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके कई कारोबार को सफलता दिलाने में हैदराबाद शहर का योगदान है. बियानी ने हैदराबाद शहर को दक्षिण भारत का पंजाब बता दिया.

हैदराबाद में बिक जाती है हर चीज

किशोर बियानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा ले रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बताया कि हैदराबाद शहर उपभोग करने के मामले अव्वल है. उन्होंने कहा, चाहे कपड़े हों या प्रॉपर्टी या फिर सिनेमा, हैदराबाद शहर में हर चीज को बड़े पैमाने पर कंज्यूम किया जाता है. इसी कारण उन्होंने हैदराबाद को दक्षिण का पंजाब बताते हुए कहा कि इस शहर में हर चीज बिक जाती है.

इन दो शहरों ने लाया बड़ा बदलाव

फ्यूचर ग्रुप के बियानी ने बताया कि भारत में दो शहरों ने बाकी शहरों को बदलने का रास्ता बनाया. उनके हिसाब से भारतीय शहरों का फेस बदलने वाले दोनों शहरों में एक शहर तो हैदराबाद है, दूसरा अहमदाबाद. उन्होंने खासकर हैदराबाद की खूब तारीफ की. बियानी ने बताया कि वह अपने हर वेंचर को हैदराबाद से लॉन्च किया करते थे और हर बार दांव सफल ही लगता था.

एक स्टोर से होती थी इतनी कमाई

बियानी ने बताया कि हैदराबाद मेन्सवीयर का बड़ा मार्केट हुआ करता था. उन्होंने उम्मीद जताई कि अभी भी स्थिति में बहुत बदलाव नहीं आया होगा और मेन्सवीयर की अभी भी भारी खपत होती होगी. उन्होंने बताया कि हैदराबाद में 2.5 लाख स्क्वेयर फीट का सेंट्रल स्टोर अकेले 500 करोड़ रुपये का बिजनेस किया करता था. उस स्टोर का EBITDA 50 करोड़ रुपये से ज्यादा रहता था.

पटना और वाराणसी की भी तारीफ

बियानी ने हैदराबाद को दक्षिण भारत का पंजाब कहने का कारण स्पष्ट करते हुए बताया कि इस शहर में लोग जरूरत की चीजें तो खरीदते ही हैं, साथ ही बाजार से ऐसे सामानों को भी खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती है. उन्होंने हैदराबाद और अहमदाबाद के अलावा दो अन्य शहरों पटना और वाराणसी की भी तारीफ की. पटना के बारे में उन्होंने कहा- वहां ऐसा लगता है, जैसे हर चीज की शॉर्टेज है.

ये भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम की ऐसी पड़ी आदत कि इस कर्मचारी ने कर लिया करोड़ों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget