एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: दक्षिण भारत को जल्द मिलने वाला है एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा! जानिए रूट और बाकी डिटेल्स 

New Vande Bharat: दक्षिण भारत को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. नई वंदे भारत का संचालन महीने के अखिरी तक शुरू हो सकता है.

New Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का देश में तेजी से विस्तार कर रहा है. अलग-अलग रूटों पर अब तक कुल 15 वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जा चुका है. दक्षिण भारत (South India) को रेलवे एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने जा रहा है. दक्षिण भारत में कुल 4 वंदे भारत ट्रेनों का अनावरण किया जा चुका है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा (Kerala Vande Bharat Train) मिल सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन को इस महीने के अंत तक हरी झंडी दिखा सकते हैं.

जल्द मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी (PM Modi) केरल की पहले वंदे भारत ट्रेन को 25 अप्रैल, 2023 को हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दक्षिण रेलवे के अनुसार केरल वंदे भारत ट्रेन कुल 501 किलोमीटर का सफर तय कुल 7.5 घंटे में पूरा करेगी. इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.

केरल वंदे भारत का क्या है रूट-

केरल वंदे भारत ट्रेन केरल के तिरुवनंतपुरम और कन्नूर (Thiruvananthapuram to Kannur) के बीच चलेगी. इस रूट में ट्रेन कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, थ्रिसुर, तिरूर, कोझिकोड स्टेशन पर रुकेगी. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इसमें चेयरकार और एग्जीक्यूटिव की जरूरत है. रेलवे ने इस ट्रेन की टाइमिंग और किराये का ऐलान अभी तक नहीं किया है.

जानें वंदे भारत ट्रेन की खासियत-

इससे पहले पीएम मोदी ने 12 अप्रैल, 2023 को दिल्‍ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए से जयपुर-दिल्ली वंदे (Jaipur Delhi Vande Bharat Train) भारत ट्रेन का अनावरण किया था. अब तक देश में कुल 15 वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है. यह ट्रेन पूरी तरह से 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है. इस ट्रेन को पहली बार दिल्ली से वाराणसी के बीच साल 2019 में चलाया गया था. वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है. यह ट्रेन 100 फीसदी वातानुकूलित है. इसमें जीपीएस सिस्टम (GPS System), वाईफाई (Wifi), ऑटोमेटिक दरवाजे आदि जैसी कई सुविधाएं मौजूद है. 

ये भी पढ़ें

Amazon Layoffs: 27,000 इंप्लाइज की छंटनी पर क्या बोले अमेजन के CEO जेसी, नई हायरिंग पर बता दिया आगे का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget