एक्सप्लोरर

Amazon Layoffs: 27,000 इंप्लाइज की छंटनी पर क्या बोले अमेजन के CEO जेसी, नई हायरिंग पर बता दिया आगे का प्लान

Amazon CEO: अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में कंपनी द्वारा 27,000 कर्मचारियों की छंटनी के फैसले पर अपनी बात रखी है. इसके साथ ही उन्होंने नई हायरिंग पर भी अपनी भविष्य के प्लान के बारे में बताया है.

Amazon Layoffs: विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने हाल ही में अपने 27,000 कर्मचारियों की छंटनी की है. अब इस फैसले पर अमेजन के सीईओ एंडी जेसी (Amazon CEO Andy Jassy) ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि 27,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला बहुत कठिन रहा है, मगर यह जरूरी था. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में इस फैसले से कंपनी को फायदा मिलेगा. यह सभी बातें मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अपने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कही है. इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के उतार-चढ़ाव भरे दौर का भी इस लेटर में जिक्र किया है. जेसी ने कहा कि इससे पहले भी अमेजन ने बुरे वक्त को देखा है और उसका सही तरीके से सामना किया है. इसके साथ ही यह उम्मीद जताई कि आने वाले वक्त में इस फैसले से कंपनी को जरूर फायदा होगा.

कंपनी दे रही ज्यादा ध्यान

अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से हम सभी चीजों को बेहतर ढंग से रेगुलेट करने की कोशिश कर रहे हैं और जिस बिजनेस और स्टोर से हमें ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है उसे बंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने पिछले कुछ महीनों में बुकस्टोर और 4 स्टार स्टोर जैसी स्टोर को बंद कर दिया है जिससे कंपनी को ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छे रिटर्न के लिए हमने कुछ नई चीजों को अपनाने की कोशिश की है.

हायरिंग पर क्या बोले सीईओ?

सीईओ एंडी जेसी ने यह भी कहा कि बदलते वक्त के साथ ही कंपनी ने अपनी प्राथमिकताओं को भी बदला है. इसके लिए अमेजन ने अपने संसाधनों पर होने वाले खर्च में बदलाव करने की कोशिश की है. इसके लिए उसने 27,000 इंप्लाइज की छंटनी का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में भी कंपनी अपनी सभी टीमों के काम का मूल्यांकन करती रहेगी और जिससे यह पता चले कि कंपनी कहा जा रही है.

इसके साथ ही सीईओ ने यह भी कहा कि आगे आने वाले दिनों में जरूरत के हिसाब से कंपनी नए लोगों की भर्ती भी करती (Amazon CEO on Hiring) रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पर भी फोकस कर रही है जो आगे आने वाले दिनों में अच्छे रिटर्न देने में सक्षम है. 

ये भी पढ़ें-

UBS Credit Suisse Merger: यूएस फेड ने यूबीएस-क्रेडिट सुइस के विलय को दी मंजूरी, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Murshidabad Babri Masjid: मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर छिड़ा पोस्टर वॉर | VHP
PM Modi In Malaysia: मलेशिया से प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवादियों की चेतावनी | Anwar Ibrahim
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Embed widget