एक्सप्लोरर

Kerala Landslide: इंश्योरेंस कंपनियों को केरल लैंडस्लाइड पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के निर्देश, तेजी से करना होगा क्लेम सेटलमेंट

Insurance Companies: सरकार ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि वह जल्द से जल्द लोगों के क्लेम सेटलमेंट करें और पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के हरसंभव प्रयास करें.

Insurance Companies: भारत सरकार ने भारी बारिश के चलते केरल लैंडस्लाइड हादसे का शिकार बने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इंश्योरेंस कंपनियों को निर्देश भेजा है. केंद्र सरकार ने सभी पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाएं. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस (United India Insurance), न्यू इंडिया अस्योरेंस (New India Assurance), नेशनल इंश्योरेंस (National Insurance) और ओरिएंटल इंश्योरेंस (Oriental Insurance) बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के काम में जुट गए हैं.

पॉलिसीहोल्डर्स से संपर्क करने के सभी रास्ते आजमा रहीं कंपनियां 

सभी पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस कंपनियों ने अपनी तरफ से पॉलिसीहोल्डर्स से संपर्क करना शुरू कर दिया है. इसके लिए स्थानीय अखबारों, सोशल मीडिया, कंपनी वेबसाइट और एसएमएस की भी मदद ली जा रही है. लोगों को संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. केरल के वायनाड, पलक्कड, कोझिकोड, मलप्पुरम और त्रिसूर इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान है. इन्हीं इलाकों से सबसे ज्यादा क्लेम आ सकते हैं. इंश्योरेंस कंपनियों की कोशिश रहेगी कि वह तेजी से लोगों के क्लेम सेटलमेंट कर उन्हें जल्द से जल्द राहत पहुंचा सकें.

क्लेम सेटेलमेंट के लिए कम से कम संख्या में डॉक्यूमेंट की डिमांड करें

सरकार ने एलआईसी को विशेष निर्देश दिया है कि वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PM Jeevan Jyoti Bima Yojana) के तहत क्लेम अमाउंट जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचाए. इसके अलावा कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह तेजी से क्लेम सेटेलमेंट के लिए कम से कम संख्या में डॉक्यूमेंट की डिमांड करें. जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (General Insurance Council) क्लेम सेटलमेंट और पेमेंट को लेकर इंश्योरेंस कंपनियों के साथ समन्वय करेगी. इसके अलावा सभी कंपनियों के क्लेम स्टेटस की रोजाना जांच के लिए एक पोर्टल भी बनाया जाएगा.

350 का आंकड़ा पार कर चुकी है हादसे में मरने वालों की संख्या

केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय मिलकर इस आपदा का शिकार हुए लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 350 का आंकड़ा पार कर चुकी है. भारतीय सेना, केरल पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं एक साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश में अभी भी जुटी हुई हैं. प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. केरल सरकार ने केंद्र से आधुनिक सर्च उपकरणों की डिमांड भी की है. 

ये भी पढ़ें 

Jobs in India: कोई नहीं करेगा नौकरी और न रहेंगे बॉस, बदलने जा रहा पूरा जॉब मार्केट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर Foreign ट्रिप से पहले टैक्स क्लियरेंस लेना होगा? सरकार ने वायरल दावे की खोली पोल
हर Foreign ट्रिप से पहले टैक्स क्लियरेंस लेना होगा? सरकार ने वायरल दावे की खोली पोल
होर्मुज तनाव के बीच भारतीय जहाजों को मिला 'वॉर रिस्क' इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया 12980 करोड़ का फंड
होर्मुज तनाव के बीच भारतीय जहाजों को मिला 'वॉर रिस्क' इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया 12980 करोड़ का फंड
होर्मुंज से चमका देकर आए जया, डोरना और फेलिसिटी! भारत पहुंचा 60 लाख बैरल ईरानी तेल, दुनिया हैरान
होर्मुंज से चमका देकर आए जया, डोरना और फेलिसिटी! भारत पहुंचा 60 लाख बैरल ईरानी तेल, दुनिया हैरान
अक्षय तृतीया: सोना खरीदें या हीरा? कहां होगा सबसे ज्यादा फायदा? सोच-समझकर लें फैसला
अक्षय तृतीया: सोना खरीदें या हीरा? कहां होगा सबसे ज्यादा फायदा? सोच-समझकर लें फैसला

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
PM Modi : राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Embed widget