एक्सप्लोरर

Electricity Rate: इस राज्य में महंगी हो गई बिजली, सरकार ने किया फैसला-अगले साल भी बढ़ेंगे पावर टैरिफ

Power Tariff Increased: इस राज्य में मौजूदा सरकार के 2016 में सत्ता में आने के बाद से पांच बार ग्राहकों पर बिजली की दरें महंगी होने से आर्थिक बोझ बढ़ा है. 

Power Tarrif Increased: दक्षिण के इस राज्य की जनता को अब से बिजली बिल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. केरल सरकार ने शुक्रवार को वित्तवर्ष 2024-25 के लिए बिजली दरों में 16 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का ऐलान किया है. ये पांच दिसंबर से लागू मानी जाएगी और केरल के ग्राहकों के लिए ये दरों में इजाफा इसी पर थमने वाला नहीं है. वित्तवर्ष 2025-26 में केरल में 12 पैसे प्रति यूनिट की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने वाली है.

पिनाराई विजयन सरकार के साल 2016 में कुर्सी संभालने के बाद से उनके कुल कार्यकाल में ये बिजली की दरें पांचवीं बार बढ़ाई गई हैं यानी मौजूदा सरकार के 2016 में सत्ता में आने के बाद से पांच बार ग्राहकों पर बिजली की दरें महंगी होने से आर्थिक बोझ आया है. 

बिजली की दरों की बढ़ोतरी पर क्या है केरल सरकार का कहना

बिजली मंत्री के कृष्णनकुट्टी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी न्यूनतम है और इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने बताया कि केरल राज्य विद्युत बोर्ड-केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (KSEB) ने शुरू में साल 2024-25 के लिए 37 पैसे प्रति यूनिट और साल 2025-26 के लिए 27 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का अनुरोध किया था, हालांकि इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने सिर्फ 16 पैसे और 12 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसके अलावा केएसईबी ने वित्तवर्ष 2026-27 के लिए नौ पैसे प्रति यूनिट की प्रस्तावित बढ़ोतरी का आग्रह किया था जिसके लिए बिजली नियामक रेगुलेटर ने इंकार कर दिया.

किन कस्टमर्स पर लागू होगी बिजली की महंगी दरें

पावर टैरिफ में बढ़ोतरी उन सभी कस्टमर्स पर लागू होती है जो हर महीने 40 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करते हैं और जिनका कनेक्टेड लोड 1000 वाट से ज्यादा है.

कब दी जाएगी राज्य के ग्राहकों को टैरिफ पर राहत

के कृष्णनकुट्टी ने कहा कि अगर बाहरी सोर्स से खरीदी गई बिजली की लागत कम हो जाती है तो इसका फायदा राज्य के कस्टमर्स को दिया जाएगा. 

इन ग्राहकों पर नहीं पड़ेगी महंगाई की मार

सोलर एनर्जी की बढ़ती उपलब्धता के मद्देनजर राज्य में दिन के समय हर महीने 250 यूनिट तक बिजली का यूज करने वाले घरेलू कस्टमर्स को टैरिफ में 10 फीसदी के कम रेट पर बिजली मिलेगी. 

ये भी पढ़ें

PM Kisan: बटाई वाले किसानों को कब मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा, जानें सरकार का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget