एक्सप्लोरर

Atal Pension Scheme में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

अटल पेंशन योजना से कोई भी भारतीय नागरिक जुड़ सकता है लेकिन उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. 60 साल के बाद आपको मिलने वाली मासिक पेंशन 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये के बीच हो सकती है.

अटल पेंशन योजना (APY) वर्ष 2015 में शुरू की गई थी. इस स्कीम में महज थोड़ी सी राशि जमा करते रहने पर 60 साल की उम्र के बाद मंथली पेंशन की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है. इस योजना के लिए आपका बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना आवश्यक है. यह योजना मुख्य रूप से गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है. अटल पेंशन योजना से कोई भी भारतीय नागरिक जुड़ सकता है लेकिन उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. 60 साल के बाद आपको मिलने वाली मासिक पेंशन 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये के बीच हो सकती है. पेंशन की राशि इस बात पर निर्भर होगी कि आपने हर महीने कितना योगदान किया.

बता दें कि अटल पेंशन योजना को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से 1 जून 2015 को शुरू किया गया था. आप हर महीने 1000 रूपए की मंथली पेंशन चाहते हैं और आपकी उम्र 18 साल है. इसके लिए आपको 42 साल तक हर महीने 42 रुपए जमा करने होंगे. वहीं, 5,000 रुपये पेंशन के लिए आपको 60 साल पूरे होने तक हर माह 210 रुपये जमा करने होंगे. वहीं 40 साल की उम्र वालों को 1000 रूपए की मंथली पेंशन के लिए हर महीने 291 रुपए 20 साल तक जमा करवाने होंगे. 2000, 3000, 4000 या फिर 5000 रूपए प्रति माह पेंशन चाहने वालों के लिए उनकी उम्र के हिसाब से प्रतिमाह का प्रीमियम देना होगा.

अटल पेंशन योजना के तहत करीब 2.28 करोड़ अंशधारक रजिस्‍टर्ड हैं. अटल पेंशन योजना में आप जो भी राशि जमा करेंगे उस पर आपको इनकम टैक्‍स छूट मिलेगी. योजना का संचालन पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की तरफ से किया जाता है. अगर आप अटल पेंशन योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से फॉर्म भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

आप घर बैठे ऑनलाइन बदल सकते हैं अपने आधार कार्ड में पता, यहां जानें पूरा प्रोसेस

आप घर बैठे SBI इंटरनेट बैंकिंग को कर सकते हैं लॉक और अनलॉक, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget