एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: जल्द मिलेगा कमाई का मौका! ये 2 कंपनियां लेकर आएंगी IPO, सेबी के पास जमा कराए डॉक्युमेंट्स

IPO News Update: अगर आपका भी आने वाले दिनों में IPO में पैसा लगाने का प्लान है तो बता दें जल्द ही कई कंपनियां बाजार में आईपीओ लेकर आने वाली हैं.

Kaynes Technology IPO: अगर आपका भी आने वाले दिनों में IPO में पैसा लगाने का प्लान है तो बता दें जल्द ही कई कंपनियां बाजार में आईपीओ लेकर आने वाली हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और डिजाइन विनिर्माण सेवा क्षेत्र की कंपनी कायन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए पैसा जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास डॉक्युमेंट्स जमा कराए हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 650 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है. 

650 करोड़ के जारी होंगे नए शेयर्स
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रारूप (DRHP) के मुताबिक, इस आईपीओ के तहत 650 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रर्वतक एवं एक मौजूदा शेयरधारक की तरफ से 7.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की ऑफर फॉर सेल की पेशकश (OFS) की जाएगी.

OFS के जरिए भी होगी पेशकश
ओएफएस के तहत प्रवर्तक रमेश कुन्हीकण्णन 37 लाख इक्विटी शेयरों और शेयरधारक फ्रेंजी फिरोज 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश करेंगे. निर्गम में 1.5 करोड़ रुपये तक के शेयर पात्र कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे.

कहां होगा पैसे का इस्तेमाल?
आईपीओ से इकट्ठा होने वाली राशि में से करीब 130 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और 98.93 करोड़ रुपये का उपयोग मैसुरु और मानेसर में विनिर्माण केंद्र के लिए पूंजीगत व्यय में किया जाएगा. वहीं, 140.30 करोड़ रुपये कंपनी की अनुषंगी इकाई कायन्स इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड में किया जाएगा.

Senco Gold का भी जल्द आएगा आईपीओ
इसके अलावा ज्वेलरी रिटेलर कंपनी सेनको गोल्ड (Senco Gold) भी आईपीओ लाने की तैयारी में है. कंपनी ने शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी के पास आईपीओ की मंजूरी के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया है. Senco Gold आईपीओ के जरिए बाजार से 525 करोड़ रुपये जुटा सकती है. 

325 करोड़ का होगा फ्रेश इश्यू
आईपीओ में 325 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी किए जायेंगे. वहीं 200 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए हिस्सेदारी बेची जाएगी. कंपनी में निवेशक SAIF Partners India IV Limited अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. 

यह भी पढ़ें:
PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, फोन में तुरंत सेव कर ले ये नंबर, घर बैठे मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

Multibagger Stock: 35 रुपये वाले मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बंपर रिटर्न, सिर्फ 6 साल में 1 लाख बन गए 78 लाख, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया
गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget