एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: सेविंग्स अकाउंट खुलवाने के बारे में सोच रहे हैं ! ये पांच प्राइवेट बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, जानें

सेविंग्स अकाउंट में आपकी जमा की गई रकम पर मिलने वाल इंटरेस्ट रेट यानी ब्याज सबसे बड़ा फायदा माना जाता है. आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा बैंक आपको सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है. 

Kaam Ki Baat: बैंक में सेविंग्स अकाउंट होने के कई फायदे होते हैं. इनमें लिक्विडिटी, जमा किए गए फंड पे इंटरेस्ट और आपके फंड की सेफ्टी जैसे अन्य कई फायदे शामिल हैं. इसमें सेविंग्स अकाउंट में आपकी जमा की गई रकम पर मिलने वाल इंटरेस्ट रेट यानी ब्याज सबसे बड़ा फायदा माना जाता है. इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा बैंक आपको सेविंग्स अकाउंट खोलने पर ज्यादा ब्याज दे रहा है. 

मौजूदा समय में सेविंग्स अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास तीन ऑप्शन हैं. जिनमें प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है. इनमें से सबसे ज्यादा ब्याज स्मॉल फाइनेंस बैंक में ही मिलता है. हालांकि इसकी सिक्यूरिटी पर कम विश्वास होने के चलते ज्यादातर लोग इनमें खाता खुलवाना पसंद नहीं करते हैं. इन तीनों में से छोटे और नए प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर ज्यादा ब्याज देते हैं. अगर आप भी छोटे प्राइवेट बैंकों में सेविंग्स अकाउंट खुलवाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे ही पांच बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये बैंक इस समय अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज रहे हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं ये पांच बैंक.

डीसीबी बैंक (DCB Bank)

डीसीबी बैंक आपको सेविंग्स अकाउंट पर 6.75 फीसदी की दर से ब्याज देता है. सभी प्राइवेट बैंकों में से इस बैंक में ब्याज दर सबसे ज्यादा है. यहां आप को अलग अलग अकाउंट के हिसाब से 2,500 रुपये से 5,000 रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना होता है.

आरबीएल बैंक (RBL Bank)

आरबीएल बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर 6 फीसदी की दर से ब्याज देता है. यहां भी आप को अलग अलग अकाउंट के हिसाब से 2,500 रुपये से 5,000 रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना होता है.

बंधन बैंक (Bandhan Bank)

बंधन बैंक में भी सेविंग्स अकाउंट खुलवाने पर आपको 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. यहां आपको 5,000 रुपये का एवरेज मंथली बैलेंस रखना होता है.

यस बैंक (YES Bank)

यस बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट खुलवाने पर 5.25 की दर से ब्याज दे रहा है. यहां आपको 10,000 रुपये से 25,000 रुपये का एवरेज मंथली बैलेंस मेंटेन करना होता है.

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)

इंडसइंड बैंक में सेविंग्स अकाउंट खुलवाने पर आपको 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. यहां अकाउंट खुलवाने पर 1,500 रुपये से 10,000 रुपयेका एवरेज मंथली बैलेंस मेंटेन करना होता है.

जानकारी: सेविंग्स अकाउंट खुलवाने के लिए बैंक का चुनाव करने से पहले उसका लॉन्ग टर्म ट्रैक रिकॉर्ड, सर्विस स्टैंडर्ड, ब्रांच नेटवर्क का फैलाव और देश भर में उसकी ATM सर्विस के बारे में जान लें.

यह भी पढ़ें 

Income Tax in Gold Investment: सोने में निवेश के चारों तरीकों पर देना होगा इनकम टैक्स, जानें कितना लगेगा कर

UPI and PayNow Link: भारत-सिंगापुर ने UPI और PayNow लिंक किया, दोनों देशों के बीच फास्ट पेमेंट की सुविधा होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget