एक्सप्लोरर

6G टेक्नोलॉजी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान, कहा- इतनी Mbps तक बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड

6G Internet Speed: 5जी के बाद अब सरकार का पूरा ध्यान 6जी टेक्नोलॉजी को डेवलप करने का है, जिससे इंटरनेट की स्पीड 100 Mbps तक बढ़ जाएगी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये बातें कहीं.

6G Internet Speed: डिजिटल टेक्नोलॉजी में भारत तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है और अब नजर 6 जी पर है. ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट मे बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को अपना डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना होगा. 

इतनी बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड...

भारत ने सिर्फ 22 महीनों में 5 जी सेवाओं को शुरू करके इतिहास रच दिया है. 5 जी पर इतनी तेजी से काम दुनिया में और कहीं नहीं हुआ है. रिपोर्टों के अनुसार, 5जी देश के लगभग 99 परसेंट हिस्से को कवर करता है. सरकार का फोकस अब 6 जी टेक्नोलॉजी को डेवलप करने का है, जो मौजूदा समय में 20 Mbps से पांच गुना तेज 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड दे. समिट में केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एक दशक पहले, भारत की इंटरनेट स्पीड सिर्फ 1.5 Mbps थी, इससे पता चलता है कि बीते कुछ सालों में इसमें किस तेजी से काम हुआ है. 

डिजिटल सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

भारत सरकार का लक्ष्य 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर हासिल करना है. डिजिटल सेक्टर के तेजी से बढ़ने के साथ भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मार्केट और ओवरऑल डिजिटल मार्केट में तीसरे नंबर पर है. ग्लोबल लेवल पर देश का डिजिटल हाईवे काफी एडवांस्ड है, जो विकास के कई रास्ते खुल रहे हैं. 

टेक्नोलॉजी में भी आत्मनिर्भर बनने के रास्ते भारत

डिजिटल पेमेंट में भी गजब का उछाल आया है, अब 46 परसेंट से ज्यादा लोन कैशलेस हो रहे हैं. भारत में डिजिटल पेमेंट का टोटल वैल्यू 170 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को सिर्फ 'सर्विस नेशन' के बजाय 'प्रोडक्ट नेशन' के तौर पर देखते हैं, जो टेक्नोलॉजी के सेक्टर में भी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है. सरकार के इस विजन को सपोर्ट करने के लिए BSNL अपने देश में 4जी सर्विस पर काम कर रहा है. 

सरकारी स्वामित्व वाली C-DoT, निजी फर्म तेजस नेटवर्क्स के साथ मिलकर पूरी तरह से स्वदेशी 4G स्टैक डेवलप कर रही है. 18 महीनों के भीतर, भारत इस मील के पत्थर को हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा, जो डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम होगा. 

ये भी पढ़ें:

Share Market: शेयर बाजार में आई तबाही से नहीं बच पाई राकेश झुनझुनवाला की कंपनी, महज दो दिन में गंवाए 1,600 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget