एक्सप्लोरर

Jupiter Life Line IPO: दूसरे दिन ही भर गया आईपीओ, रिटेल इन्वेस्टर्स की जबरदस्त डिमांड, जीएमपी अभी से छू रहा आसमान

Jupiter Life Line Hospitals IPO: जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के आईपीओ को शेयर बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसे हर कैटेगरी में शानदार डिमांड मिल रही है...

भारतीय शेयर बाजार इन दिनों अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. हाल ही में घरेलू शेयर बाजार ने नया लाइफाटाइम हाई बनाया है. इसका फायदा आईपीओ बाजार में भी मिल रहा है. हाल-फिलहाल में बाजार में आए कई आईपीओ ने अच्छा परफॉर्म किया है. जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का आईपीओ भी उसी तर्ज पर चल रहा है.

आईपीओ क्लोज होने में 1 दिन बाकी

जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के आईपीओ को ओपन होने के दूसरे दिन ही गुरुवार को पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया. यह आईपीओ बाजार में सब्सक्रिप्शन के लिए 6 सितंबर बुधवार को खुला. इसके लिए 8 सितंबर शुक्रवार तक बोली लगाई जा सकती है. हालांकि एक दिन बाकी रहने के बाद भी इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में कई गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है.

अभी तक इतना मिला सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ को पहले दिन ही 87 फीसदी सब्सक्राइब कर लिया गया था. उसके बाद बिडिंग के दूसरे दिन गुरुवार को बाजार के ओपन होते ही कुछ ही समय में यह आईपीओ पूरी तरह से भर गया. दो दिन समाप्त होने के बाद इसे 3.30 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है. इसे रिटेल इन्वेस्टर्स, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और क्वलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स सभी कैटेगरी में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

हर कैटेगरी में शानदार रिस्पॉन्स

गुरुवार को बोली के दूसरे दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स आईपीओ के रिटेल पोर्शन को 3.08 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 6.63 गुना और क्वलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की कैटेगरी में 1.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

इतना बड़ा है आईपीओ का साइज

इस आईपीओ में 73.74 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है. इससे कंपनी को 542 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. वहीं इस आईपीओ में 44.5 लाख शेयरों का ऑफर फोर सेल भी है. आईपीओ में ओएफएस के जरिए देवांग वसंतलाल गांधी और नीता गांधी जैसे प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. इस आईपीओ का कुल साइज 869.08 करोड़ रुपये है.

इतना है ग्रे मार्केट में प्रीमियम

कंपनी आईपीओ से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से 261 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. इसके जीएमपी की बात करें तो अभी ही ग्रे मार्केट में जुपिटर लाइफ लाइन का शेयर 225 रुपये यानी 30 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है. इस आईपीओ का इश्यू प्राइस बैंड 695-735 रुपये है. इस तरह देखें तो जीएमपी के हिसाब से इसके शेयर बाजार में 960 रुपये के आस-पास लिस्ट हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अशनीर ग्रोवर ने बीसीसीआई को दिया ये मंत्र, वर्ल्ड कप से हो जाएगी धुआंधार कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget