एक्सप्लोरर

Birla Group: टाटा-अंबानी के साथ जुड़ा बिड़ला का नाम, समूह ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

Largest Corporate Groups: अभी भारत में ऐसे कॉरपोरेट समूह गिने-चुने ही हैं, जिनकी सभी लिस्टेड कंपनियों की सम्मिलित मार्केट वैल्यू 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है...

आदित्य बिड़ला समूह की विभिन्न लिस्टेड कंपनियों के शेयरों ने हालिया दिनों में काफी अच्छा परफॉर्म किया है. इसका फायदा समूह को हुआ है और उसने शानदार मील का पत्थर हासिल कर लिया है. अब आदित्य बिड़ला समूह का नाम भारत के उन बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल हो गया है, जिसमें पहले से टाटा, अंबानी और अडानी जैसे नाम शामिल हैं.

पहले से शामिल हैं ये समूह

दरअसल समूह की कंपनियों के शेयरों के लगातार उम्दा प्रदर्शन से ग्रुप का ओवरऑल एमकैप अब 100 बिलियन डॉलर के पार निकल गया है. पहले से 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा एमकैप वाले कारोबारी समूहों में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह, टाटा समूह, गौतम अडानी के अडानी समूह आदि का नाम शामिल है. अब बिड़ला समूह भी इस प्रतिष्ठित 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो गया है.

बिड़ला के ये 11 शेयर लिस्टेड

शेयर बाजार पर आदित्य बिड़ला समूह की अभी 11 कंपनियां लिस्टेड हैं. उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, वोडाफोन आइडिया, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, टीसीएनएस क्लॉथिंग, आदित्य बिड़ला मनी, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, सेंचुरी एन्का, पिलानी इन्वेस्टमेंट शामिल हैं. सभी 11 लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित मार्केट कैप अब 8.51 लाख करोड़ रुपये यानी 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है.

समूह की सबसे बड़ी कंपनियां

समूह की कंपनियों में सबसे ज्यादा एमकैप अल्ट्राटेक सीमेंट का है. इसकी वैल्यू अभी 35.54 बिलियन डॉलर है. 19.63 बिलियन डॉलर के एमकैप के साथ ग्रासिम इंडस्ट्रीज दूसरे स्थान पर है. इसी तरह 18.20 बिलियन डॉलर के साथ हिंडाल्को तीसरे नंबर पर, 12.08 बिलियन डॉलर के साथ वोडाफोन आइडिया चौथे नंबर पर और 7.15 बिलियन डॉलर के साथ आदित्य बिड़ला कैपिटल पांचवें नंबर पर है.

इन कंपनियों ने दिया योगदान

समूह की वैल्यू बढ़ाने में ग्रासिम का अहम योगदान रहा है. इसका मार्केट कैप बीते 3 साल में डबल हो गया है. आदित्य बिड़ला कैपिटल का एमकैप भी 3 साल में डबल हुआ है. सेंचुरी टेक्सटाइल का एमकैवप साल भर में ट्रिपल हो गया है. आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का एमकैप साल भर में डेढ़ गुना हो गया है. वैल्यू के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी अल्ट्राटेक के एमकैप में इस साल अब तक 2.6 फीसदी की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें: फ्री राइड से लेकर खाने-पीने पर डिस्काउंट, दिल्ली में वोटर्स के लिए ताबड़तोड़ ऑफर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget