एक्सप्लोरर

क्या मंदी की तरफ बढ़ता जा रहा है अमेरिका? ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्यों जेपी मॉर्गन ने जताई चिंता?

Trump Tariff: जेपी मॉर्गन ने अनुमान लगाया है कि अमेरिका साल 2025 के अंत तक मंदी की चपेट में आ सकता है. इसके पीछे ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का भी बहुत बड़ा हाथ होगा.

Trump Tariff: अमेरिकन मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी जेपी मॉर्गन ने साल 2025 के अंत तक अमेरिका के मंदी की चपेट में आने की आशंका जताई है. इसके पीछे जिम्मेदार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को ठहराया जा सकता है. बता दें कि ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाकर ग्लोबल मार्केट में तहलका मचा दिया. गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, जो साल 2020 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी. 

टैरिफ के बोझ के नीचे दब सकती अमेरिका की GDP

ट्रंप ने सभी देशों पर 10 परसेंट का बेसलाइन टैरिफ भी लगाया है. भारत सहित 60 से ज्यादा देशों पर ट्रंप ने ज्यादा टैरिफ लगाया है. चीन ने अमेरिका से आयात होने वाले सामानों पर 34 परसेंट का टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई कर दी है. कई और देश भी आगे आ सकते हैं.

न्यूजपेपर द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को जारी एक नोट में जे पी मॉर्गन के चीफ यूएस इकोनॉमिस्ट माइकल फेरोली ने लिखा है कि अमेरिका की जीडीपी टैरिफ के बोझ के नीचे दब सकती है. उन्होंने आगे चेतावनी दी कि आर्थिक मंदी से बेरोजगारी दर 5.3 परसेंट तक बढ़ने की उम्मीद है. 

धीमी हो सकती है विकास की दर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा, टैरिफ पहले के लगाए गए अनुमान से कहीं ज्यादा भारी झटका दे सकता है. शुक्रवार को एक बिजनेस जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पॉवेल ने कहा, अनिश्चितता बनी हुई है, अब टैरिफ उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ेगी. इसके आर्थिक प्रभावों में बहुत ज्यादा महंगाई और कम ग्रोथ जैसी चीजों के शामिल होने की संभावना अधिक है. 

ट्रंप भले ही यह कहे कि टैरिफ का मकसद अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे वैश्विक आर्थिक मंदी की स्थिति पैदा हो सकती है. भारत जैसे उभरते बाजार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें:

'ट्रंप जो कर रहे हैं वह बेहद खतरनाक...', सोशल मीडिया पर ट्रंप की आलोचनाओं का समर्थकों ने दिया जवाब- 'मार्केट की हो रही रिकवरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget