एक्सप्लोरर

'ट्रंप जो कर रहे हैं वह बेहद खतरनाक...', सोशल मीडिया पर ट्रंप की आलोचनाओं का समर्थकों ने दिया जवाब- 'मार्केट की हो रही रिकवरी'

Trump Tariff: ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. एक तरफ कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं.

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाड ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. वॉल स्ट्रीट को अभी और नुकसान होने की संभावना है क्योंकि 2 अप्रैल को ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद 4 अप्रैल को चीन ने इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामानों के आयात पर 34 परसेंट का टैरिफ लगा दिया है. एसएंडपी 500 कंपनियों का वैल्यूएशन 2.4 ट्रिलियन डॉलर घट गया. 

भारतीय शेयर बाजार का भी हाल बुरा

भारत में भी एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में गिरावट देखी गई क्योंकि ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच निवेशक घबराए हुए हैं. सोशल मीडिया पर इस पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. एक तरफ ट्रंप की नीतियों की आलोचना की जा रही है, वहीं 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) के समर्थकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

स्टॉक मार्केट का एक्सपीरियंस सबसे बुरा

हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा के साथ काम कर चुके हार्वर्ड के प्रोफेसर लॉरेंस एच. समर्स ने कहा कि आज शेयर बाजार में गिरावट शायद पिछले पांच सालों का सबसे बुरा अनुभव है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''आज स्टॉक मार्केट का एक्सपीरियंस बीते पांच सालों में सबसे बुरा रहा. आमतौर ऐसा तब होता है जब कोई बैंक दिवालिया हो जाता है या कोई महामारी आती है, कोई तूफान आता है या कोई देश कुछ करता है.'' उन्होंने कहा, ''अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी जिन नीतियों पर गर्व करते हैं, उसी का जवाब है कि हमारे पास शेयर मार्केट का इस तरह का रेस्पॉन्स नहीं रहा है. यह हैरान कर देने वाला है, बेहद खतरनाक है.'' 

ओबामा के लॉन्ग आइलैंड कैम्पेन के पूर्व अध्यक्ष जॉन कूपर ने कहा, बुधवार रात को ट्रंप के घोषित टैरिफ को लेकर चीन की जवाबी कार्रवाई के बाद मार्केट में और गिरावट आ रही है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का यह टैरिफ जितने लंबे समय तक प्रभावी रहेगा, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को उतना ही अधिक नुकसान होगा और चीजों की कीमतें भी बढ़ेंगी. 

शेयर मार्केट की हो रही रिकवरी 

हालांकि, ट्रंप के समर्थक योर वॉयस स्टूडियो के सीईओ बिल मिशेल ने कहा कि शेयर इसलिए गिर रहे हैं क्योंकि दूसरे देशों को आर्थिक मदद देने में अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसे का सहारा लिया गया था. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''हकीकत यह है कि शेयर इसलिए गिर रहे हैं क्योंकि उन्हें यूक्रेन और यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी)  के जरिए अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसों से मदद दी गई थी. ट्रंप ने 'New Money' के इस टैप को काट दिया इसलिए ये ध्वस्त हो गए. बाइडेन अमेरिकी इकोनॉमी को बेहतर दिखाने की कोशिश में मार्केट को आर्टिफिशियली बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया. अब इसमें सुधार हो रहा है. दुनियाभर में लोग महंगाई का शेर मचा रहे हैं, जबकि अमेरिका को इसी कैंसर से बचाने के लिए यही कीमोथेरेपी जरूरी है.''

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप के टैरिफ से वॉल स्ट्रीट में हड़कंप, 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, डॉव जोन्स रिकॉर्ड 1600 अंक नीचे, 2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget