एक्सप्लोरर

Jobs Data: देश में जुलाई में नौकरियों के मौके एक फीसदी बढ़े, इन शहरों में देखी गई ज्यादा भर्तियां-MEI रिपोर्ट

Jobs Data: MEI की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रिटेल सेक्टर में भी नौकरियों की स्थिति सुधरी है. भर्तियों के मामले में दूसरी श्रेणी के शहर महानगरों को पीछे छोड़ चुके हैं.

Jobs Data: ग्लोबल मंदी की आशंका और महंगाई के दबाव के बीच जुलाई में नौकरियों के अवसरों में महज एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इस दौरान डिजिटलीकरण और कंज्यूमर सेंटीमेंट में बदलाव होने से कई क्षेत्रों में सुधार देखा गया है. देश में नौकरियों की मांग बढ़ना अच्छा संकेत है.

इन सेक्टर्स में बढ़ी डिमांड
मॉन्स्टर रोजगार सूचकांक (एमईआई) की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि जुलाई में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई), रसायन/ प्लास्टिक/ रबर, पेंट, उर्वरक/ कीटनाशक और कार्यालय उपकरण उद्योगों में नई भर्तियों की मंशा बरकरार रही. वहीं बढ़ते डिजिटलीकरण और 5जी सेवाएं शुरू होने की उम्मीद में टेलीकॉम इंडस्ट्री में भर्तियों को लेकर तेजी का रुख देखा गया.

रिटेल सेक्टर में भी नौकरियों की स्थिति सुधरी
रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रिटेल सेक्टर में भी नौकरियों की स्थिति सुधरी है. मॉन्स्टर इंडिया नौकरियों के बारे में ऑनलाइन डाली गई सूचनाओं के एनालिसिस के आधार पर यह मासिक रोजगार सूचकांक जारी करती है.

टियर-2 शहरों में ज्यादा भर्तियां
रिपोर्ट कहती है कि भर्तियों के मामले में दूसरी श्रेणी के शहर महानगरों को पीछे छोड़ चुके हैं. अहमदाबाद और कोयंबटूर इस मामले में अन्य शहरों से आगे रहे. पुणे में बीएफएसआई क्षेत्र की 66 फीसदी कंपनियों ने भर्तियां करने की मंशा जताई. इस तरह वित्त-प्रौद्योगिकी क्षेत्र के तेजी से उभरते केंद्र के रूप में पुणे ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. पिछले महीने शीर्ष प्रबंधन स्तर के पदों पर भर्ती में 18 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. मौजूदा आर्थिक अनिश्चितता के दौर में कंपनियों को आगे बढ़ाने के लिए शीर्ष प्रबंधकों की मांग बढ़ती हुई दिख रही है.

MEI का क्या है कहना
मॉन्स्टर डॉट कॉम के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) शेखर गरीसा ने कहा कि लंबी अनिश्चितता के बाद भारतीय नौकरी बाजार ने नौकरियों की मांग के संदर्भ में खुद को स्थिर कर लिया है. वैश्विक मंदी की आशंका के बीच जुलाई में माह-दर-माह आधार पर भले ही सिर्फ एक फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन मौजूदा हालात में यह भी अच्छी खबर है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता खपत बढ़ने से रिटेल और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर्स का प्रदर्शन काफी अच्छा है. त्योहारी सीजन के मद्देनजर होने वाली भर्तियां तेज हैं और इसके आगे और बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Novavax Shares: COVID-19 वैक्सीन की कम डिमांड के अनुमान के चलते Novavax के शेयरों में बड़ी गिरावट

HDFC Rate Hike: HDFC बैंक ने 0.25 फीसदी बढ़ाई हाउसिंग लोन की ब्याज दरें, चेक करें बैंक के लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget