एक्सप्लोरर

Formal Jobs: नई कंपनियों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन अक्टूबर में कम हो गए नई नौकरियों के मौके

Jobs Creation in Oct 2023: अक्टूबर महीने के दौरान नई कंपनियों की संख्या तो ज्यादा रही, लेकिन नई नौकरियों के मामले में गिरावट दर्ज की गई...

इस साल अक्टूबर महीने के दौरान नई कंपनियों की संख्या बढ़ने के बाद भी नई नौकरियों में कमी आई है. औपचारिक रोजगार सृजन के आधिकारिक आंकड़ों में ये बात सामने आई है.

ईएसआईसी की स्कीम के आंकड़े

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ताजे आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर में नई नौकरियां कम हुईं. आंकड़े बताते हैं कि जहां सितंबर महीने में एम्पलॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ईएसआईसी) की स्कीम के नए सब्सक्राइबर की संख्या 18.9 लाख थी, वहीं अक्टूबर में स्कीम से जुड़ने वालों की संख्या 17.3 लाख रही. इस तरह देखें तो फॉर्मल जॉब क्रिएशन में एक महीने पहले की तुलना में अक्टूबर में डेढ़ लाख से ज्यादा की कमी आई है.

इस तरह बढ़े नए प्रतिष्ठान

फॉर्मल जॉब क्रिएशन के मामले में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब अक्टूबर महीने के दौरान नई कंपनियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर महीने के दौरान ईएसआईसी के तहत 23,468 नए प्रतिष्ठान दर्ज किए गए. एक महीने पहले यानी सितंबर में ऐसे प्रतिष्ठानों की संख्या 22,544 रही थी.

कम हुई युवाओं की भागीदारी

नई नौकरियों के मामले में युवाओं की भागीदारी भी अक्टूबर में कम हुई है. आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने में ईएसआईसी स्कीम से जुड़े कुल कर्मचारियों में 25 साल तक की उम्र वाले युवाओं का हिस्सा कम होकर 47.76 फीसदी पर आ गया. सितंबर महीने में टोटल वर्कफोर्स में ऐसे युवाओं की भागीदारी 47.98 फीसदी थी. अक्टूबर में जुड़े 17.3 लाख कर्मचारियों में युवाओं की भागीदारी सिर्फ 8.2 लाख रही.

महिलाओं और ट्रांसजेंडर का हिस्सा

अक्टूबर महीने के दौरान ईएसआईसी की स्कीम से जुड़ने वालों में महिलाओं की संख्या 3.3 लाख रही, जबकि इस दौरान 51 ट्रांसजेंडर एम्पलॉई भी ईएसआईसी स्कीम के साथ जुड़े. मंत्रालय का कहना है कि इन आंकड़ों से समाज के सभी वर्ग तक फायदा पहुंचाने की प्रतिबद्धता का पता चलता है. मंत्रालय ने साथ में जोड़ा है कि जॉब क्रिएशन के ये आंकड़े प्रोविजनल हैं. इसका मतलब हुआ कि बाद में और डेटा आने पर आंकड़ों में कुछ फेरबदल संभव है.

ये भी पढ़ें: हाउसिंग सेक्टर के लिए शानदार रहा ये साल, 2023 में 40 फीसदी तक बिक्री बढ़ने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़
त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget