एक्सप्लोरर

जियो प्लेटफॉर्म्स का जलवा बरकरार, चौथी तिमाही में मुनाफा 12 फीसदी बढ़ा

Reliance Jio Quarterly Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये रहा.

Reliance Jio Quarterly Result: सोमवार शाम आए रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों में कंपनी का शानदार प्रदर्शन देखा गया और इसके टेलीकॉम और रिटेल बिजनेस के भी अच्छे कारोबारी नतीजों ने निवेशकों को खुश किया. रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स का नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये रहा.

इस दौरान कंपनी को ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी और चार्ज बढ़ोतरी से फायदा मिला. हालांकि, एआरपीयू (औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता) पिछले स्तर के समान 181.7 रुपये पर बना रहा. जियो ने कहा कि 10.8 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ अब वह देश को 5जी की दिशा में आगे ले जा रही है. यह चीन के बाहर किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए सबसे बड़ा 5जी कस्टमर बेस है.

जियो प्लेटफॉर्म्स का रेवेन्यू भी शानदार बढ़ा

जियो प्लेटफॉर्म्स का समीक्षाधीन तिमाही में रेवेन्यू 13.3 फीसदी बढ़कर 33,835 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान ऑपरेशन से इनकम 13.4 फीसदी बढ़कर 28,871 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने कहा कि उसका एआरपीयू 181.7 रुपये था, जिसमें 5जी सर्विसेज के लिए अभी अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है.

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने क्या कहा

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ''जियो अपने अग्रणी नेटवर्क को बनाए हुए है और कई ग्राहक समूहों को अभिनव डिजिटल समाधान दे रहा है. यह ग्राहक जोड़ने और उनसे जुड़ाव के स्तर के मामले में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.'' उन्होंने भरोसा जताया कि जियो एयरफाइबर के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ जियो की बढ़ोतरी जारी रहेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस सेवाओं, दोनों की मदद से ग्राहक आधार को तेजी से बढ़ाने में मदद मिली.

सालाना आधार पर भी कंपनी का धमाकेदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये रहा. पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान जियो प्लेटफॉर्म्स ने 21,423 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 12 फीसदी अधिक है.

जियो के पास 1.08 करोड़ से ज्यादा 5जी ग्राहक

उन्होंने कहा कि 1.08 करोड़ से ज्यादा 5जी ग्राहकों के साथ, जियो वास्तव में भारत में 5जी रूपांतरण की अगुवाई कर रही है. जियो ने 2जी यूजर्स को स्मार्टफोन अपनाने में मदद करने से लेकर एआई बेस्ड सॉल्यूशन देने तक, हमेशा देश के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अपनी क्षमता साबित की है.

जियो प्लेटफॉर्म्स का पूरे साल का ऑपरेशनल रेवेन्यू ऐसा रहा

जियो प्लेटफॉर्म्स का पूरे साल का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.6 फीसदी बढ़कर 109,558 करोड़ रुपये रहा. रिलायंस जियो का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की ऑपरेशनल इनकम चौथी तिमाही में 11 फीसदी बढ़कर 25,959 करोड़ रुपये रही.

रिलायंस जियो ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 12.4 फीसदी बढ़कर 20,466 करोड़ रुपये हो गया. वित्त वर्ष में रिलायंस जियो की आय साल भर पहले की तुलना में 10.2 फीसदी बढ़कर 1,00,119 करोड़ रुपये हो गई.

ये भी पढ़ें

Mark Zuckerberg: मार्क जकरबर्ग ने क्यों खरीदा था इंस्टाग्राम, लीक ईमेल से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget