एक्सप्लोरर

Mark Zuckerberg: मार्क जकरबर्ग ने क्यों खरीदा था इंस्टाग्राम, लीक ईमेल से हुआ खुलासा

Instagram: मार्क जकरबर्ग ने 1 अरब डॉलर में इंस्टाग्राम को खरीदा था. अब इसकी मार्केट वैल्यू 500 अरब डॉलर हो चुकी है. इस बड़े सौदे ने सोशल मीडिया का गेम ही चेंज कर दिया था.

Instagram: सोशल मीडिया की दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) ने साल 2012 में इंस्टाग्राम (Instagram) को अपना हिस्सा बना लिया था. उस समय 1 अरब डॉलर के इस भारी भरकम सौदे से पूरी दुनिया चौंक गई थी. इस डील ने सोशल मीडिया का परिदृश्य ही बदलकर रख दिया था. अब इस सौदे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक लीक ईमेल से पता चला है कि मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने यह सौदा सिर्फ इंस्टाग्राम की काबिलियत को देखते हुए नहीं किया था बल्कि इसके पीछे कम्पटीशन तोड़ने की सोच भी उनके दिमाग चल रही थी. 

सिर्फ 2 साल में लोकप्रिय हो गया था इंस्टाग्राम

फेसबुक अब मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) बन चुकी है. इसके अंदर फेसबुक के साथ ही इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप (WhatsApp) जैसे दिग्गज सोशल मीडिया एप आते हैं. इंस्टाग्राम को साल 2010 में लॉन्च किया गया था. इस एप का फोकस फोटो शेयरिंग पर था. दूसरी तरफ फेसबुक का झुकाव कंटेंट आधारित प्लेटफॉर्म की ओर था. सिर्फ 2 साल में ही यह एप तेजी से लोकप्रिय हो गया. लोगों को फेसबुक से इतर एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मिला था. इन चीजों की तरफ मार्क जकरबर्ग का ध्यान भी गया. उन्हें इंस्टाग्राम में फेसबुक का प्रतिद्वंदी दिख रहा था. इसके बाद वह इंस्टाग्राम को खरीदने की तैयारी में जुट गए ताकि फेसबुक को कोई खतरा खड़ा न हो.

1 अरब डॉलर में फेसबुक ने खरीदा था इंस्टाग्राम 

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2012 में इंस्टाग्राम की वैल्यू 1 अरब डॉलर आंकी गई थी. अब यह एप 500 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू हासिल कर चुका है. लीक हुए ईमेल से पता चला है कि यह 1 अरब डॉलर की वैल्यूएशन भी मार्क जकरबर्ग के दिमाग की ही उपज थी. वह इंस्टाग्राम के अलावा भी कई मोबाइल एप कंपनियों पर नजर रखे हुए थे. उन्होंने फेसबुक के तत्कालीन सीएफओ डेविड एबर्समैन को लिखे ईमेल में कहा कि इंस्टाग्राम जैसी कंपनियां लाखों यूजर्स हासिल कर चुकी हैं. इनकी ग्रोथ तेज है. अभी इनकी टीम छोटी है और इनके पास रेवेन्यू नहीं है. इनके पास फिलहाल बिजनेस भले ही न हो लेकिन, ये अपना नेटवर्क बना चुके हैं. अगर ये कंपनियां बड़ी हो गईं तो हमारे लिए बहुत मुसीबत खड़ी कर सकती हैं. 

भविष्य को समझ रहे थे मार्क जकरबर्ग

उन्होंने लिखा कि अगर हम इन नई कंपनियों को 50 करोड़ डॉलर या 100 करोड़ डॉलर जैसी कोई शानदार कीमत दें तो ये कंपनी बेचने के लिए उत्सुक हो सकते हैं. अच्छी कीमत पर ये फेसबुक की सफलता का हिस्सा बनने को तैयार हो सकते हैं. हालांकि, इस ईमेल की सच्चाई की जांच फिलहाल नहीं की जा सकी है. मगर, इससे मार्क जकरबर्ग की भविष्य को लेकर सोच साफ समझ आती है. 

ये भी पढ़ें 

FSSAI: पूरे देश में होगी मसालों और बेबी फूड की जांच, FSSAI ने लिया बड़ा फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget