एक्सप्लोरर

Jio Mart on WhatsApp: घर बैठे केवल व्हाट्सएप के जरिए कर सकेंगे JioMart पर आर्डर! Meta और रिलायंस ने मिलाया हाथ

JioMart: जियो की वेबसाइट के साथ-साथ अब कस्टमर्स को व्हाट्सएप पर भी ग्रॉसरी शॉपिंग की सुविधा मिलेगी. कस्टमर्स बाकी सामान की तरह की ग्रोसरी आइटम को कार्ट में ऐड कर सकेंगे.

Jio Mart Facility on WhatsApp: व्हाट्सएप (WhatsApp) एक बेहद पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल हम सब अपने आम जिंदगी में करते हैं. इसके अलावा हम इसके जरिए यूपीआई पेमेंट (UPI Payment), कॉल (Call), वीडियो कॉल (Video Call), फोटो और वीडियो शेयरिंग आदि कई तरह की सर्विस का लाभ भी उठाते हैं. व्हाट्सऐप के बड़े यूजर बेस को देखते हुए अब बहुत सी कंपनियां और बैंक अपनी सेवाओं को इसपर शुरू कर रहे हैं. देश की बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट जियो मार्ट ने अपनी सर्विसेज को व्हाट्सऐप पर भी शुरू करने का फैसला किया है.

हाल ही में जियो मार्ट की पेरेंट कंपनी रिलायंस और व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा ने एक साझेदारी की है. इस पार्टनरशिप के बाद जियो मार्ट ने पहला एंड टू एंड वाट्सअप शॉपिंग की सुविधा शुरू कर दी है. दोनों कंपनियों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा है कि ऑनलाइन जियो मार्ट से शॉपिंग (Jio Mart Shopping on WhatsApp) करने वाले कस्टमर्स को व्हाट्सएप को किराने की लिस्ट से जोड़ेगा. इसके बाद ग्राहक एक स्पेशल 'कोर्ट' में डालकर आसानी से सामान आर्डर करके पेमेंट कर सकेंगे.

व्हाट्सऐप के जरिए कर सकेंगे ऑर्डर
आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस बारे में ऐलान ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने किया है. इस नई फैसिलिटी को लॉन्च करते हुए जियो मार्ट ने बताया कि इस नई सर्विस से देशभर के करोड़ों कस्टमर्स के शॉपिंग का अनुभव बदलेगा. देश के करोड़ों कस्टमर्स और व्यापारियों को एक साथ जुड़ने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही कस्टमर्स अप घर बैठे केवल कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके सामान अपने घर पर व्हाट्सऐप के जरिए मंगा सकेंगे.

कस्टमर्स को मिलेगी ग्रॉसरी शॉपिंग की भी फैसिलिटी
आपको बता दें कि जियो की वेबसाइट के साथ-साथ अब कस्टमर्स को व्हाट्सएप पर भी ग्रॉसरी शॉपिंग (Grocery Shopping) की सुविधा मिलेगी. कस्टमर्स बाकी सामान की तरह की ग्रोसरी आइटम को कार्ट में ऐड कर सकेंगे. इसके बाद उन्हें उन सामान का पेमेंट करना होगा. इसके बाद जल्द ही उनके घर पर सामान की डिलीवरी हो जाएगी.

इस तरह व्हाट्सएप पर जियो मार्ट यूजर्स कर सकेंगे ऑर्डर
कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी है कि कस्टमर्स को व्हाट्सएप पर सामान ऑर्डर करने के लिए  जियो मार्ट के नंबर (+917977079770) सेव करना होगा. इसके बाद इस नंबर पर Hi मैसेज लिखकर भेजना होगा. इसके मैसेज के बाद आपको  व्हाट्सऐप पर सामान की पूरी लिस्ट दिख जाएगी. इसके बाद ग्राहक सामान को कार्ट में ऐड करके पेमेंट ऑप्शन चुन सकते हैं. आप ऑनलाइन पेमेंट के अलावा कैश ऑन डिलीवरी भी चुन सकते हैं. आप चाहें तो व्हाट्सऐप पेमेंट के जरिए भी सामान का पेमेंट आसानी से कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Cashback SBI Card: स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी! कैशबैक कार्ड लॉन्च, हर खरीद पर मिलेगा इतना फायदा

ICICI Bank के कस्टमर्स को झटका! MCLR के रेट्स में हुआ इजाफा, लोन पर बढ़ेगा EMI का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40,000 टन डीजल से लबालब भरा टैंकर, रूसी डीजल की पहली खेप अमेरिका रवाना
40,000 टन डीजल से लबालब भरा टैंकर, रूसी डीजल की पहली खेप अमेरिका रवाना
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
IDBI बैंक बिकने के बाद कर्मचारियों की नौकरी पर क्या होगा असर? सरकार ने दिया जवाब
IDBI बैंक बिकने के बाद कर्मचारियों की नौकरी पर क्या होगा असर? सरकार ने दिया जवाब
14.2 किलो के सिलेंडर की बुकिंग में आज लगेंगे कितने पैसे? देखें LPG की ताजा कीमत
14.2 किलो के सिलेंडर की बुकिंग में आज लगेंगे कितने पैसे? देखें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget