एक्सप्लोरर

ICICI Bank के कस्टमर्स को झटका! MCLR के रेट्स में हुआ इजाफा, लोन पर बढ़ेगा EMI का बोझ

MCLR Rate Hike: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में पूरे 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी सभी अवधि के लोन पर लागू होगी.

ICICI Bank MCLR Rate Hike: देश में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लगातार तीसरी बार अगस्त में रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी का फैसला किया था. इस फैसले का सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ा है. कई बड़े बैंकों ने अपने लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया है.

अब इस लिस्ट में देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का नाम भी जुड़ गया है. आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost Lending Rate) में बढ़ोतरी का फैसला किया है. यह बढ़ी हुई MCLR कल से यानी 1 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं.

बैंक ने कितनी बढ़ाई MCLR?
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में पूरे 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी सभी अवधि के लोन पर लागू होगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि इजाफा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 अगस्त को हुई अपनी समीक्षा बैठक में अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया था. यह बढ़ोतरी 0.50% की थी. फिलहाल रेपो रेट 5.40% हैं. पिछले तीन बार के रेपो रेट में बढ़ोतरी के फैसले के बाद रेपो रेट में कुल 1.40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद से ही लगातार सभी बैंक अपने लोन और डिपॉजिट रेट्स जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स (FD Rates), आरडी (RD) और सेविंग रेट्स (Saving Account Rates) में बढ़ोतरी कर रहे हैं. इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है. जहां उन्हें एफडी पर ज्यादा रिटर्न मिल रहा है वहीं उन पर EMI का बोझ भी बढ़ रहा है.

ICICI ने अलग-अलग अवधि पर बढ़ाई इतनी ब्याज
MCLR रेट में बढ़ोतरी के फैसले के बाद से होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन आदि सभी तरह के लोन पर ईएमआई बढ़ने वाली है. बैंक का ओवरनाइट लोन पर ब्याज दर 7.55% से बढ़कर 7.65% हो गया है. वहीं एक महीने की अवधि का MCLR 7.65% से बढ़कर 7.75% हो गया है. वहीं तीन महीने का MCLR 7.70% से बढ़कर 7.80%, 6 महीने का 7.95%  और 1 साल का MCLR 7.90% से बढ़कर 8.00% हो गया है.

पीएनबी ने भी बढ़ाया MCLR
वहीं देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost of Lending Rates) में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इससे ग्राहकों पर लोन की ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ने वाला है. नई दरें 1 सितंबर 2022 यानी गुरुवार के दिन से लागू हो चुकी हैं. बैंक के शेयर बाजार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि MCLR रेट में करीब 0.05% की बढ़ोतरी का फैसला किया है.एक साल का MCLR रेट में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है और यह 7.65% से बढ़कर 7.70% तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें-

UPI Transaction in August: यूपीआई इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा! एक महीने में 10.72 लाख करोड़ से ज्यादा की लेनदेन

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंकों के उछाल के साथ खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget