एक्सप्लोरर

Jio Financial Stock: जियो फाइनेंशियल का स्टॉक बना रॉकेट, 15% के उछाल के साथ लाइफटाइम हाई पर कर रहा ट्रेड

Jio Financial Share News: कयास लगाया जा रहा कि पेटीएम के वॉलेट कारोबार को जियो फाइनेंशियल खरीद सकता है इसके खबर के बाद से स्टॉक में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है.

Jio Financial Share Price: रिलायंस समूह की फिनटेक कंपनी जियो फाइनेंशियल का स्टॉक सोमवार के कारोबारी सत्र में रॉकेट बना हुआ है. जियो फिन का शेयर 15 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 295 रुपये पर जा पहुंचा है. सुबह स्टॉक 256.35 रुपये पर खुला था. पर जैसी ये खबर आई कि पेटीएम के वॉलेट कारोबार को जियो फाइनेंशियल खरीद सकता है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही स्टॉक में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है. फिलहाल शेयर 16 फीसदी के उछाल के साथ 294 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

जियो फिन करेगी पेटीएम को बेलआउट! 

रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल के साथ अपने वॉलेट बिजनेस को बेचने के लिए बातचीत कर रही है. बीते साल नवंबर 2023 से कंपनी की जियो फिन के साथ बातचीत चल रही है. इस बात की संभावना है कि जियो फाइनेंशियल पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खरीदकर उसका बेलआउट कर सकती है.    

आरबीआई ने पेटीएम के खिलाफ की है सख्त कार्रवाई 

31 जनवरी 2024 को बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Ltd ) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फिनटेक कंपनी को नए ग्राहकों के जोड़ने पर रोक लगा दिया था. पेटीएम पर आरोप है कि कंपनी बैंकिंग रेगुलेशन को लेकर अनियमितताएं बरत रही थी जिसके बाद आरबीआई ने ये बड़ा एक्शन लिया है. आरबीआई की इस कार्रवाई के बाद 29 फरवरी, 2024 के बाद से कोई भी कस्टमर पेटीएम वॉलेट में ना तो पैसा डिपॉजिट कर सकेगा और ना कोई क्रेडिट ट्रांजैक्शन कर सकेगा. साथ ही पेटीएम वॉलेट में टॉप अप की भी सुविधा बंद रहेगी.  

जियो फिन के स्टॉक में जोश 

पर जियो फाइनेंशियल के पेटीएम को बेलआउट करने की खबरों के चलते जियो फाइनेंशियल के स्टॉक पर निवेशक टूट पड़े और पिछले हाई को तोड़ते हुए स्टॉक अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर 295 रुपये पर जा पहुंचा है और जल्द 300 रुपये के भी पार जा सकता है. स्टॉक में इस उछाल के साथ जियो फाइनेंशियल का मार्केट कैप 1.87 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. हालांकि इस बाबत जियो फाइनेंशियल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ये माना जा रहा है एचडीएफसी बैंक भी पेटीएम के वॉलेट बिजनेस के अधिग्रहण के रेस में शामिल है. 

ये भी पढ़ें 

Hyundai India IPO: टूट जाएगा एलआईसी का रिकॉर्ड, इस दिवाली आ सकता है भारत का सबसे बड़ा आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget