एक्सप्लोरर

Jio BlackRock JV: जिओ और ब्लैकरॉक ने बनाया ज्वॉइंट वेंचर, जानिए किस बिजनेस में उतरेंगे 

Jio Financial Services: जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक मिलकर 50-50 फीसदी हिस्सेदारी का ज्वॉइंट वेंचर बनाएंगी. यह जेवी वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकरेज बिजनेस में काम करेगा.

Jio Financial Services: जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक ने मिलकर काम करने का फैसला किया है. दोनों कंपनियां मिलकर 50-50 फीसदी हिस्सेदारी का ज्वॉइंट वेंचर बनाएंगी. यह जेवी वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकरेज बिजनेस में काम करेगा. इस जेवी में जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और ब्लैकरॉक इंक (BlackRock Inc) एवं ब्लैकरॉक एडवाइजर्स सिंगापुर पीटीई शामिल होंगे. इस ज्वॉइंट वेंचर की घोषणा सोमवार को की गई.

वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकरेज का काम करेंगे 

जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि नई कंपनी वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकरेज कंपनी की तरह काम करेगी. जेएफएस के अनुसार, इस पार्टनरशिप की नींव 26 जुलाई, 2023 को ही रख दी गई थी. यह ज्वॉइंट वेंचर एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में बदलाव लाने का काम करेगा. हम कस्टमर्स को इनवेस्टमेंट के अलग-अलग तरीके उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे. इसकी लिए हम डिजिटल उत्पादों को बनाने पर ध्यान देंगे. वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकरेज बिजनेस की लॉन्चिंग रेगुलेटरी मंजूरी पर निर्भर करेगी. सोमवार को जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बीएसई पर लगभग 4.82 फीसदी नीचे गिरकर 354.40 रुपये पर बंद हुए थे.

म्युचुअल फंड लाइसेंस का हो रहा इंतजार  

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के स्वामित्व वाली जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि फिलहाल उन्हें मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से म्युचुअल फंड लाइसेंस की मंजूरी का भी इंतजार है. इससे पहले ब्लैकरॉक एपीएसी के प्रमुख रेचल लॉर्ड ने कहा था कि भारत हमारे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है. देश की आबादी और यहां हो रहे डिजिटल बदलाव का हिस्सा हम भी बनना चाहते हैं. यहां करोड़ों निवेशक हैं. यहां हम जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ पार्टनरशिप को लेकर बेहद उत्साहित हैं. यह ज्वॉइंट वेंचर एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री और फाइनेंशियल फ्यूचर्स में बड़े बदलाव करेगा.

रिलायंस से अलग हो चुकी है जियो फाइनेंशियल

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एक वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है. यह पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी थी. यह अगस्त, 2023 में भारतीय शेयर बाजार में पंजीकृत हुई थी. यह कंपनी पेमेंट सोल्यूशंस और बीमा प्रदान करती है. ब्लैकरॉक इंक एक अमेरिकी इनवेस्टमेंट एमएनसी है. यह दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. 31 दिसंबर, 2023 तक कंपनी के एयूएम लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर था. 

ये भी पढ़ें 

Tesla layoffs: टेस्ला में होगी बड़ी छंटनी, एलन मस्क ने दी कर्मचारियों को बुरी खबर  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget