एक्सप्लोरर

Tesla layoffs: टेस्ला में होगी बड़ी छंटनी, एलन मस्क ने दी कर्मचारियों को बुरी खबर  

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस दुखद फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा निर्णय लेने में नफरत होती है लेकिन, यह बेहद जरूरी है.

Elon Musk: दिग्गज इलेक्ट्रिक वेहिकल (EV Cars) निर्माता कंपनी टेस्ला में बड़ी छंटनी (Tesla layoffs) होने जा रही है. टेस्ला के सीईओ (Tesla CEO) एलन मस्क ने कंपनी के लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान कर दिया था. इसके लिए इलेक्ट्रिक वेहिकल की डिमांड में आई सुस्ती को जिम्मेदार बताया गया है. एलन मस्क (Elon Musk) ने टेस्ला के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है. इसमें कहा गया है कि कंपनी के कई डिपार्टमेंट में एक ही जिम्मेदारी पर कई लोग काम कर रहे हैं. साथ ही कुछ जगहों पर काम करने के तरीके में भी बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है. हमें कठिन फैसला लेते हुए अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स (Tesla Employees) में से 10 फीसदी लोगों को नौकरी से निकालना होगा.

एलन मस्क बोले- तरक्की के लिए कॉस्ट कटिंग जरूरी 

एलन मस्क के अनुसार, टेस्ला अपनी तरक्की के अगले फेज की ओर बढ़ रही है. इसके लिए हमें कॉस्ट कटिंग और प्रोडक्शन बढ़ाने के हर तरीके को आजमाना होगा. हमने अपनी कंपनी का पूरा विश्लेषण किया है. इसमें पाया गया है कि हमें अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 10 फीसदी की कटौती करनी पड़ेगी. मुझे ऐसा निर्णय लेने में नफरत होती है लेकिन, यह बेहद जरूरी है.

कम से कम 14 हजार कर्मचारियों पर गिरेगी गाज 

टेस्ला में पिछले साल तक 1,40,473 कर्मचारी थे. पिछले 3 साल में यह आंकड़ा दोगुना हो चुका है. कंपनी अपने ऑस्टिन और बर्लिन प्लांट का उत्पादन बढ़ाना चाह रही है. यदि पूरी दुनिया में यह छंटनी लागू होती है तो कम से कम 14 हजार कर्मचारियों की नौकरी जाएगी. पिछले महीने कंपनी ने जो बिक्री आंकड़े जारी किए थे, उनमें बड़ी गिरावट देखी गई थी. चार साल में पहली बार किसी तिमाही में कंपनी की बिक्री घटी थी. कंपनी के साइबरट्रक (Cybertruck) द्वारा अच्छा प्रदर्शन न करने के चलते ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में सेल में और गिरावट आएगी.

कंपनी के सीएफओ ने जनवरी में ही दे दिए थे संकेत 

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर वैभव तनेजा ने जनवरी में कहा था कि हमें एक-एक पैसा बचाने की कोशिश करनी चाहिए. हमारे पास एक मजबूत टीम है, जो इस दिशा में काम कर रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले टेस्ला ने साल 2022 में भी लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की थी.

ये भी पढ़ें 

150 Rupees Flight: बाइक से भी सस्ता प्लेन का सफर, सिर्फ 150 रुपये में मिल रही फ्लाइट  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget