एक्सप्लोरर

Jim Simons: नहीं रहे फाइनेंस वर्ल्ड में तहलका मचाने वाले जिम साइमंस, वॉरेन बफेट-जॉर्ज सोरोस को दी थी पटखनी 

Quant Investing: जिम साइमंस ने अपनी कंपनी रेनेसां टेक्नोलॉजीस में वित्तीय विशषज्ञों की जगह फिजिसिस्ट, मेथमीटिशियन, कंप्यूटर एक्सपर्ट को जॉब दिए थे. बाद में उनकी यही तकनीक पैसा पैदा करने की मशीन बन गई.

Quant Investing: इनवेस्टमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह और दिग्गज गणितज्ञ जिम साइमंस (Jim Simons) का निधन हो गया है. उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. जिम साइमंस ने अपने गणित के ज्ञान से दुनिया को निवेश की बेहतरीन क्वांट इनवेस्टिंग तकनीक दी. इसे पैसा छापने की मशीन भी कहा जाता है. वह 2010 में रेनेसां टेक्नोलॉजीस (Renaissance Technologies) के सीईओ के पद से रिटायर हो गए थे. उन्होंने 2021 तक कंपनी के चेयरमैन का पद भी संभाला. रिटायरमेंट के समय फोर्ब्स (Forbes) ने उनकी नेट वर्थ 31 अरब डॉलर आंकी थी. उन्हें वॉल स्ट्रीट के सबसे सफल निवेशकों में से एक माना जाता था. उन्होंने वॉरेन बफेट (Warren Buffett) और जॉर्ज सोरोस (George Soros) को भी पीछे छोड़ दिया था. 

रेनेसां टेक्नोलॉजीस का सालाना औसत रिटर्न तीन दशक तक 66 फीसदी रहा

जिम साइमंस ने फाइनेंस वर्ल्ड में तहलका मचा दिया था. उनके ज्ञान के दम पर हेज फंड रेनेसां टेक्नोलॉजीस का सालाना औसत रिटर्न तीन दशक तक 66 फीसदी रहा. ऐसा कमाल का प्रदर्शन अब तक किसी कंपनी का नहीं रहा है. जिम साइमंस का जन्म 1938 में हुआ. उन्होंने 23 साल की उम्र में ही अपनी पीएचडी पूरी कर ली थी. इसके बाद उन्होंने शीत युद्ध के समय अमेरिकी सरकार के लिए कोड ब्रेकर के रूप में काम किया. जिम साइमंस ने कभी भी इस रहस्य का खुलासा नहीं कि उन्होंने अपने सबसे प्रसिद्ध मेडेलियन फंड (Medallion Fund) को एसएंडपी 500 इंडेक्स की तुलना में चार गुना से अधिक रिटर्न देने वाला फंड कैसे बनाया.

वित्तीय विशषज्ञों की जगह फिजिसिस्ट, मेथमीटिशियन और कंप्यूटर एक्सपर्ट को जॉब दिए

उन्होंने 40 साल की उम्र में रेनेसां टेक्नोलॉजीस की स्थापना की. रोचक बात यह थी कि इस कंपनी में उन्होंने वित्तीय विशषज्ञों को नौकरी नहीं दी बल्कि फिजिसिस्ट, मेथमीटिशियन, कंप्यूटर एक्सपर्ट और अन्य वैज्ञानिकों को जॉब दिए. इनकी मदद से उन्होंने निवेश का ऐसा सिस्टम बनाया, जिसने वॉल स्ट्रीट पर धूम मचा दी. उनकी कंपनी की सफलता के चलते अन्य कंपनियों को भी क्वांट इनवेस्टिंग तकनीक पर काम करना पड़ा. 

हमेशा हमारे जीवन पर प्रभाव डालते रहेंगे जिम साइमंस के 5 सिद्धांत 

  1. मैथ के सवाल जितने सुंदर होते हैं, उतनी ही सुंदर एक कंपनी भी हो सकती है. बस उसे बहुत अच्छे तरीके से चलाने की आवश्यकता है.
  2. हमें बुद्धिमान और बेहतर लोगों के साथ रहने की कोशिश करनी चाहिए. उन्हें अपना काम करने दीजिए. उनके ऊपर खुद को थोपने की कोशिश न करें. अगर वे आपसे अधिक होशियार हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छी चीज है.
  3. कभी भी भीड़ के पीछे न भागें. अगर हर कोई एक ही समस्या को हल करने की कोशिश कर रहा है तो आप ऐसा न करें.
  4. हमेशा कोशिश करते रहें. आपको जहां जाने की इच्छा है, उसके लिए रास्ते तलाशते रहें.
  5. जिम साइमंस कहते थे कि कई बार किस्मत भी इंसान के जीवन में बड़ा बदलाव ला देती है.

ये भी पढ़ें

Nithin Kamath: आसान हो जाएगा काम! सेबी के इस प्रस्ताव से खुश हुए जेरोधा फाउंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget