एक्सप्लोरर

Nithin Kamath: आसान हो जाएगा काम! सेबी के इस प्रस्ताव से खुश हुए जेरोधा फाउंडर

SEBI: सेबी के कंसल्टेशन पेपर को नितिन कामत ने स्टॉक ब्रोकर्स के लिए राहत भरा बताया है. उन्होंने कहा कि इससे हमारे काम का बोझ कम हो जाएगा.

SEBI: सेबी ने हाल ही में एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है. इसमें सिक्योरिटीज का डायरेक्ट पेमेंट डीमैट अकाउंट में करने का प्रस्ताव रखा गया है. सेबी की कोशिश है कि कस्टमर्स की सिक्योरिटीज का दुरुपयोग न हो सके. बाजार नियामक सेबी (SEBI) का यह प्रस्ताव जेरोधा (Zerodha) के फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) को बहुत पसंद आया है. उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि इससे स्टॉक ब्रोकर्स के डिपॉजिटरी ऑपरेशंस आसान हो जाएंगे. 

सिक्योरिटीज को कस्टमर के डीमैट अकाउंट में भेजा जाए   

सेबी ने इस कंसल्टेशन पेपर पर जनता की राय मांगी है. उसकी कोशिश है कि क्लाइंट्स की सिक्योरिटीज का गलत इस्तेमाल किसी भी हाल में न किया जा सके. फिलहाल यदि कोई क्लाइंट स्टॉक खरीदता है तो वह ब्रोकर के पूल अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है. इसके बाद ब्रोकर उसे कस्टमर को देता है. अब सेबी द्वारा प्रस्तावित नए सिस्टम में ये शेयर सीधा कस्टमर के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे. नितिन कामत ने कहा कि यदि इस कंसल्टेशन पेपर को सेबी ने लागू किया तो स्टॉक ब्रोकर्स को राहत मिलेगी. हमारे काम का बोझ काफी घट जाएगा. अभी इस नियम के न होने के बावजूद हमारा फाइनेंशियल मार्केट कस्टमर्स के एसेट की सुरक्षा के लिहाज से सबसे ज्यादा सुरक्षित है. नया नियम इस सुरक्षा में और बढ़ोतरी कर देगा.

2001 में कुछ समय के लिए शुरू हुई थी यह सर्विस

सेबी ने गुरुवार को यह पेपर जारी करते हुए कहा था कि क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन को सिक्योरिटीज को सीधा कस्टमर के डीमैट अकाउंट में भेजना चाहिए. साल 2001 में कुछ समय के लिए इस सर्विस को शुरू किया गया था. इसके अलावा सेबी ने कहा है कि क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन को एक ऐसा सिस्टम भी बनाना चाहिए, जिसमें पता चल सके कि अभी तक किन सिक्योरिटीज और स्टॉक का पेमेंट नहीं किया गया है. 

फंडेड स्टॉक को केवल प्लेज के रूप में रखा जाना चाहिए

मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा के तहत ब्रोकर द्वारा रखे गए फंडेड स्टॉक को केवल प्लेज के रूप में रखा जाना चाहिए. इसके लिए ब्रोकर को एक अलग डीमैट अकाउंट खोलने की आवश्यकता होगी, जिसमें केवल मार्जिन फंडिंग के संबंध में फंडेड स्टॉक रखे जाने चाहिए. इसके अलावा किसी अन्य लेन-देन की अनुमति नहीं होगी. सेबी ने कहा कि इस तरह के फंडेड स्टॉक को कस्टमर के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा. उसके बाद एक ऑटो प्लेज बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें 

PLI 2.0: पीएलआई स्कीम में इस साल 17 कंपनियां शुरू करेंगी आईटी हार्डवेयर का प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget