एक्सप्लोरर

ज्वैलरी की दुकान में गोलगप्पे का इंतजाम...क्या आइडिया है सरजी !

Jewellery Store & Golgappe: ज्वैलरी स्टोर को इंतजार है तो केवल अपने इस आइडिया के हिट होने का जिससे इस त्योहारी सीजन में वो कुछ हटकर दिख सके और कस्टमर्स का ध्यान आकर्षित कर सके.

Jewellery Store & Golgappa: गोलगप्पे के शौकीनों खासकर महिलाओं को ये बात काफी इंट्रेस्टिंग लग सकती है कि वो गहने खरीदने जाएं और वहीं के वहीं उन्हें गोलगप्पे खाने को मिल जाएं.. आइडिया अच्छा लग रहा है ना..एक ज्वैलरी शॉप ने इसी आइडिया को अपनाकर ग्राहकों को आकर्षित करने का तरीका निकाला है. मुंबई में इस ज्वैलरी शॉप ने अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए अपनी दुकान में गोलगप्पे का काउंटर ही लगवा दिया. 

जेएम फाइनेंशियल्स के इक्विटी रिसर्च हेड को भा गया आइडिया

इसी के चलते बाजार की दिग्गज फर्म जेएम फाइनेंशियल्स के इक्विटी के रिसर्च हेड राहुल शर्मा को ये आइडिया इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसे अपने एक्स के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. आइडिया भले ही मुंबई के आर-सिटी घाटकोपर के ओरा ज्वैलरी शोरूम का हो, इसकी चर्चा आसपास होने लगी है और सोशल मीडिया पर आने के बाद तो जगह-जगह होने की संभावना हो सकती है.

इस पोस्ट में राहुल शर्मा ने क्या कहा  

#orra jewellery के शोरूम में चाट काउंटर! इसमें कोई शक नहीं है कि ये लोगों की काफी अटेंशन हासिल करने वाला है, खासकर महिलाओं की जो पानी पूरी देखते ही या उसकी सुगंध आते ही क्रेजी हो जाती हैं. इसके बाद बिक्री बढ़ना एक अतिरिक्त बोनस होगा. 

गोलगप्पे+ज्वैलरी: What an idea Sirji! 

आज 13 अक्टूबर को किए इस एक्स पोस्ट में राहुल शर्मा ने ओरा ज्वैलरी स्टोर की 2 तस्वीरें भी पोस्ट की हैं और इनमें देखा जा सकता है कि शॉप के कोने में चाट काउंटर लगाया गया है जहां गोलगप्पे खिलाने की व्यवस्था की गई है. इस स्पेशल अरेंजमेंट के लिए एक शख्स को भी लगाया गया है.

ग्राहकों को लुभाने के इस नए तरीके पर  ORRA Fine Jewellery के मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर, राजेन्द्रन एस ने कहा, ओरा फाइन ज्वेलरी में, हम अपने ग्राहकों को एक असाधारण और आनंददायक खरीदारी का अनुभव प्रदान करने का निरंतर प्रयास करते हैं. हमारे स्टोर में व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करना, प्रत्येक ग्राहक के लिए, विशेष रूप से त्यौहारों के दौरान, एक आकर्षक और यादगार माहौल बनाने के हमारे निरंतर प्रयास का हिस्सा है. उन्होंने कहा, हम कई वर्षों से चुनिंदा बाजारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करतेआ रहे हैं, जहां ग्राहक कार्यक्रम में भाग लेते हुए चाट और अन्य स्नैक्स का आनंद लेते हैं. ये दृष्टिकोण पूरे उद्योग में एक आम चलन बन गया है, और हमारा इसे अपनाना ग्राहक संतुष्टि को बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

अब ज्वैलरी स्टोर को इंतजार है तो केवल अपने इस आइडिया के हिट होने का जिससे इस त्योहारी सीजन में वो कुछ हटकर दिख सके और कस्टमर्स का ध्यान आकर्षित कर सके.

ये भी पढ़ें

टैक्स कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 18 फीसदी बढ़कर 11.25 लाख करोड़ रुपये हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget