एक्सप्लोरर

जेट एयरवेज का हवाई यात्रियों को तोहफाः उत्तर प्रदेश में भी शुरू करेगी सर्विस

एयरलाइंस देश के 44 शहरों में रीजनल एयर कनेक्टिविटी सेवा संचालित कर रही है और कल से इलाहाबाद ऐसा 45वां शहर बन जाएगा.

नई दिल्लीः आम आदमी का हवाई सफर का सपना पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के तहत जेट एयरवेज कल से उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं शुरू करेगा. जेट एयरवेज के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी एयरलाइंस देश के 44 शहरों में रीजनल एयर कनेक्टिविटी सेवा संचालित कर रही है और कल से इलाहाबाद ऐसा 45वां शहर बन जाएगा. उत्तर प्रदेश से उड़ान योजना के तहत इस सर्विस की शुरुआत होगी.

रहन-सहन खर्च में बेंगलुरू दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर

इलाहाबाद से दिल्ली के लिए सेवाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद है और जेट एयरवेज की वेबसाइट पर इसकी खोज करने पर 1 घंटा 30 मिनट से लेकर 2-2.5 घंटे तक की अवधि के फ्लाइट दिखा रहा है. हालांकि अभी इन फ्लाइट्स के लिए किरायों का खुलासा जेट एयरवेज ने नहीं किया है.

नई टेलीकॉम पॉलिसी से मिलेगा 40 लाख लोगों को रोजगार

बरेली में भी जल्द शुरुआत होगी एयरलाइन सेवाएं जेट एयरवेज ने कहा कि उनकी कंपनी जल्द ही बरेली से भी क्षेत्रीय विमानन सेवा शुरू करेगी. बरेली के हवाई अड्डे पर अभी कंस्ट्रक्शन जारी है. उसके मुकम्मल होते ही उड़ान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी.

पीएनबी जैसे घोटालों को रोकने में रिजर्व बैंक ने खड़े किए हाथ

अग्रवाल ने बताया कि पूरे भारत में सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने ही अब तक हवाई यात्रा की है. बाकी 98 फीसदी लोग अभी भी इस सफर के आनंद से वंचित हैं, लिहाजा अगले 18-20 साल तक 'जॉय ऑफ फ्लाइंग' की परिकल्पना कायम रहेगी. अग्रवाल ने कहा कि उनकी कंपनी की कोशिश है कि वह उत्तर प्रदेश को अपना बड़ा बेस बनाए. पिछले दो साल के दौरान खाड़ी देशों में जाने वालों में उत्तर प्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा रही है.

क्या जुलाई, अगस्त में फिर होने वाली है बैंक हड़ताल 

पिछले तीन साल के दौरान उत्तर प्रदेश से घरेलू सफर में 60 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय सफर में 24 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसका मुख्य कारण हवाई टिकट का किफायती होना है. अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी की कोशिश सिर्फ मेट्रो से मेट्रो शहरों को जोड़ने का नहीं बल्कि छोटे शहरों को भी ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट करने का है.

जेट एयरवेज का मानना है कि हवाई संपर्क अच्छा होने से अगले साल इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेले पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि हवाई संपर्क जोड़ने से आप दुनिया की पहुंच वाले नक्शे में आ जाते हैं. अग्रवाल ने उड़ान योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget