एक्सप्लोरर

Jet Airways 2.0 Update: जेट एयरवेज जल्द उड़ान भरने की तैयारी में, एयरबस से खरीद सकती है 50 A220 विमान

Jet Airways News Update: जेट एयरवेज ( Jet Aiways) और एयरबस (Airbus) के बीच A220 प्लेन खरीदने का डील जल्द पूरा हो सकता है. डीजीसीए ने जेट एयरवेज को उड़ान भरने के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट दे दिया है.

Jet Airways 2.0: जेट एयरवेज ( Jet Aiways) जल्द उड़ान भरने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में एयरलाइंस अपनी विमानों की फ्लीट संख्या बढ़ाने की तैयारी में है. जेट एयरवेज हवाई जहाज बनाने वाली यूरोपीय कंपनी एयरबस (Airbus) से जेट एयरवेज 50 के करीब A220 जेट्स खरीदने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है जेट एयरवेज ( Jet Aiways) और एयरबस (Airbus) के बीच A220 प्लेन खरीदने का डील जल्द पूरा हो सकता है. 

जेट एयरवेज की जल्द शुरू होगी फ्लाइट्स!
दरअसल हाल ही में एविएशन सेक्टर की रेग्युलेटर डीजीसीए ने जेट एयरवेज को उड़ान भरने के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट दे दिया है जिसके बाद विमानन कंपनी फिर से अपनी कर्मिशयल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर सकेगी. जेट एयरवेज अपनी पहली डोमेस्टिक फ्लाइट जुलाई से सितंबर के बीच दिल्ली से मुंबई के बीच उड़ान भरकर शुरू कर सकती है. शुरुआती दौर में जेट एयरवेट केवल घरेलू रूट्स पर भी उड़ान भरेगी. एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए को संतुष्ट करने खातिर 15 मई से लेकर 17 मई के बीच के लिए जेट एयरवेज की प्रोविंग फ्लाइट ने कई बार दिल्ली से उड़ान भरा था. प्रोविंग फ्लाइट में डीजीसीए के अधिकारियों के साथ एयरलाइंस के अधिकारी पैसेंजर के तौर पर सफर किया था. साथ में क्रेबिन क्रू मेंबर भी थे. जेट एयरवेज के पास फिलाहल 9 एयरक्रॉफ्ट हैं. 

जेट का मुकाबला अकासा एयर से!
गौरतलब है 2019 में कंपनी दिवालिया होने के चलते सेवाएं बंद कर दी गईं थीं. पहले इसके नरेश गोयल जेट एयरवेज के प्रोमोटर थे. 19 अप्रैल 2019 के बाद जेट एयरवेज ने खस्ताहाल वित्तीय हालत के बाद अपना ऑपरेशन बंद कर दिया था. लेकिन अपने नए प्रोमोटर जालान-कालरॉक कंजॉर्शियम का हिस्सा होने के बाद जेट एयरवेज उड़ान भरने को तैयार है. एयरलाइन को सुरक्षा क्लीयरेंस भी दे दिया गया है. एयरक्रॉफ्ट, फ्लीट प्लान, नेटवर्क, प्रोडक्ट लॉयल्टी ग्रोग्राम का ऐलान आने वाले दिनों में किया जाएगा. बहरहाल जेट एयरवेज को राकेश झुनझुनवाला समर्थित अकासा एयरवेज से चुनौती मिलने वाली है. अकासा एयरवेज भी जल्द ही अपना ऑपरेशन शुरू करने वाली है. एयरलाइंस को डीजीसीए से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट मिल चुका है. भारत के एविएशन में दो एयरलाइंस अपनी सर्विसेज शुरू करने वाली है लेकिन इस सेक्टर के लिए महंगा हवाई ईंधन चुनौती बना हुआ है क्योंकि इससे एयरलाइंस के लिए मुनाफा बनाना बहुत कठिन होता जा रहा है.  

ये भी पढ़ें 

EPFO New Update: EPF खाताधारकों को मिल सकता है ज्यादा ब्याज, लिया लाने वाला है ये बड़ा फैसला!

Rupee - Dollar Update: डॉलर के मुकाबले 80 के मुंहाने पर जाकर बंद हुआ रुपया, वित्त मंत्री ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
MSME Bill: समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget