एक्सप्लोरर

US China Tariff War: 'अमेरिका के गेम में मत फंसना', वर्ल्ड फेमस इकोनॉमिस्ट ने दी भारत को चेतावनी

US China Tariff War: Jeffrey ने चेतावनी देते हुए कहा, "अमेरिका भारत को चीन के खिलाफ खड़ा करना चाहता है. भारत को इस अमेरिकी खेल में नहीं पड़ना चाहिए... भारत इससे कहीं बड़ा है."

US China Tariff War: वर्ल्ड फेमस इकोनॉमिस्ट और UN सलाहकार प्रोफेसर Jeffrey Sachs ने भारत को अमेरिका की जियोपॉलिटिकल रणनीतियों का हिस्सा बनने से बचने की सलाह दी है. Rising Bharat Summit 2025 में बुधवार को बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका के "चीन-विरोधी एजेंडे" का औजार नहीं बनना चाहिए.

अमेरिका भारत को चीन के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहता है

Jeffrey ने चेतावनी देते हुए कहा, "अमेरिका भारत को चीन के खिलाफ खड़ा करना चाहता है. भारत को इस अमेरिकी खेल में नहीं पड़ना चाहिए... भारत इससे कहीं बड़ा है." उन्होंने कहा कि वाशिंगटन हमेशा से देशों के बीच फूट डालकर अपना वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश करता है और अब भारत को चीन के खिलाफ एक 'काउंटरवेट' के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है.

दुनिया को बेहतर बना सकते हैं भारत-चीन

हालांकि Jeffrey ने माना कि भारत और चीन के बीच कुछ मुद्दे विवादित हैं, लेकिन उन्होंने दोनों देशों से बातचीत से इन्हें सुलझाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा, "आप दोनों मिलकर दुनिया की 40 फीसदी आबादी हैं और साथ मिलकर एक बेहतर दुनिया बना सकते हैं."

क्वाड जैसे गठबंधन पर सवाल

Jeffrey Sachs ने भारत की क्वाड (Quad) जैसे सैन्य-रणनीतिक गठबंधनों में भागीदारी पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि ये गठबंधन अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखते हैं, ना कि भारत के.

उन्होंने कहा, "अमेरिका को खुशी होती है जब भारत क्वाड में होता है. वह चाहता है कि भारत चीन की आलोचना करे. मैंने कुछ भारतीय नेताओं को यह कहते सुना है कि अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी की वजह चीन है. नहीं, ऐसा नहीं है... यह डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से है. इसलिए सावधान रहें, इस खेल में मत पड़ें."

अमेरिका की दोस्ती खतरनाक हो सकती है

Jeffrey Sachs ने अमेरिका की विदेश नीति को "नियंत्रण-आधारित" बताया और कहा कि वह अपने सहयोगियों का भी नुकसान कर सकता है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "अगर आप अमेरिका के दोस्त हैं, तो सावधान रहें. यह बहुत खतरनाक हो सकता है. मैंने पूरी जिंदगी अमेरिका को देशों से दोस्ती करते देखा है, जो बाद में उसी 'दोस्ती' की वजह से बर्बाद हो गए."

अंग्रेजों ने भारत को लूटा

Sachs ने यह भी याद दिलाया कि भारत और चीन दोनों ने औपनिवेशिक शोषण (Colonial Exploitation) के बावजूद बड़ी अर्थव्यवस्थाएं खड़ी की हैं. उन्होंने कहा, "ब्रिटिशर्स के आने से पहले भारत सदियों तक दुनिया की सबसे बड़ी या दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अंग्रेजों ने उसे लूटकर कमजोर कर दिया."

क्या भारत को अमेरिका से दूरी बनानी चाहिए?

प्रोफेसर Sachs का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारत-अमेरिका संबंध मजबूत हो रहे हैं, लेकिन साथ ही चीन के साथ तनाव भी बना हुआ है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर जोर देना चाहिए? या इस वक्त अमेरिका के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप जरूरी है?

ये भी पढ़ें: US China Trade War: ट्रंप के टैरिफ से चीन में हड़कंप, बीच समंदर में माल छोड़कर भाग रहे हैं जिनपिंग के एक्सपोर्टर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget