एक्सप्लोरर

US China Trade War: ट्रंप के टैरिफ से चीन में हड़कंप, बीच समंदर में माल छोड़कर भाग रहे हैं जिनपिंग के एक्सपोर्टर्स

US China Trade War: चीन में लिस्टेड एक एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि ट्रंप सरकार के नए टैरिफ के बाद उनकी अमेरिका को होने वाली डेली शिपमेंट 40-50 कंटेनर से गिरकर सिर्फ 3-6 कंटेनर रह गई है.

US China Trade War: पहले 34, फिर 50 और 20 पर्सेंट पहले से ही टैरिफ था, कुल मिलाकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ ठोककर एक प्रकार से ड्रैगन के खिलाफ आर्थिक युद्ध का ऐलान कर दिया. अमेरिका और चीन के बीच शुरू हुई इस इकोनॉमिक वॉर ने चाइनीज ने एक्‍सपोर्टर्स में दहशत फैला दी है. चाइनीज एक्‍सपोर्टर्स टैरिफ के खौफ से इतने डरे हैं कि बीच समंदर अपना माल छोड़कर भाग रहे हैं.

चीन का एक्सपोर्ट प्रभावित

साउथ चाइना पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में लिस्टेड एक एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि ट्रंप सरकार के नए टैरिफ के बाद उनकी अमेरिका को होने वाली डेली शिपमेंट 40-50 कंटेनर से गिरकर सिर्फ 3-6 कंटेनर रह गई है. अमेरिका ने चीन के सामान पर 104 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे कुल टैरिफ 115 फीसदी तक पहुंच गया है. इन नए टैरिफ ने बीजिंग को गुस्सा दिलाया है और ग्लोबल मार्केट्स में हड़कंप मचा दिया है. डर है कि इससे ट्रेड वॉर छिड़ सकता है.

टैरिफ से डर का माहौल है

कंपनी के कर्मचारी ने बताया, "हमने फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया से सभी शिपिंग प्लान रोक दिए हैं. हर फैक्ट्री ऑर्डर रद्द हो गया है. जो माल अभी तक लोड नहीं हुआ, उसे स्क्रैप किया जा रहा है और जो समंदर में है, उसकी नई कीमत लगाई जा रही है." एक क्लाइंट ने तो कंपनी को बताया कि वह समंदर में पहले से भेजे गए माल को छोड़ रहा है और शिपिंग कंपनी को दे रहा है, क्योंकि "टैरिफ लगने के बाद इसे कोई नहीं खरीदेगा."

चीन के एक्सपोर्टर्स को हो रहा घाटा

कर्मचारी ने कहा, "अब हर कंटेनर पर इतना नुकसान हो रहा है, जितना पहले 2 कंटेनर से मुनाफा होता था. ऐसे में यह काम कौन करेगा?" चीन के एक्सपोर्टर्स अब अमेरिका की जगह यूरोप और जापान की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि ट्रेड वॉर के तूफान से बचा जा सके.

अमेरिकी खरीदार भी पीछे हट रहे

चीन दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है और उसने पिछले साल अमेरिका को 439 अरब डॉलर का सामान भेजा, जबकि अमेरिका ने चीन को सिर्फ 144 अरब डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया. लेकिन अब अमेरिकी खरीदार भी महंगाई के डर से पीछे हट रहे हैं. कुछ मैन्युफैक्चरर्स का कहना है कि रोजाना 300 कंटेनर के ऑर्डर कैंसल हो रहे हैं.

चीन में नौकरियां जाने का डर

नए टैरिफ और अनिश्चित बाजार के चलते एक्सपोर्टर्स अपने ऑपरेशन्स कम कर रहे हैं. कई फैक्ट्रियों में काम के घंटे घटाए जा रहे हैं और कर्मचारियों को कम शिफ्ट में काम करने को कहा जा रहा है. जिस कंपनी का कर्मचारी बात कर रहा था, उसके अमेरिकी ब्रांच ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की छंटनी शुरू कर दी है, क्योंकि डिमांड बुरी तरह प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें: भारतीय फार्मा सेक्टर को अमेरिका का झटका, ट्रंप ने दी टैरिफ छूट खत्म करने की चेतावनी

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
Embed widget