एक्सप्लोरर

Jeet Adani Wedding: कौन सा बिजनेस करते हैं गौतम अडानी के समधी, संपत्ति के मामले में अडानी के सामने कहां टिकते हैं जैमिन शाह

जैमिन शाह सूरत के एक बड़े हीरा व्यापारी हैं, जो "डायमंड सिटी" के नाम से मशहूर शहर में अपना व्यवसाय चलाते हैं. उनकी कंपनी न केवल भारत में बल्कि वर्ल्ड लेवल पर भी हीरे के व्यापार में जानी जाती है.

भारत के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) और सूरत के बड़े हीरा कारोबारी जैमिन शाह (Jaimin Shah) के बीच संबंध हाल ही में चर्चा का विषय बन गए. दरअसल, अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी (Jeet Adani) की शादी जैमिन शाह की बेटी दीवा (Diva Shah) से होने जा रही है, जिससे दोनों परिवारों के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित होगा. इस खबर में हम जानेंगे कि जैमिन शाह क्या करते हैं और संपत्ति के मामले में वे गौतम अडानी के सामने कहां टिकते हैं.

कौन सा बिजनेस करते हैं जैमिन शाह

जैमिन शाह सूरत के एक बड़े हीरा व्यापारी हैं, जो "डायमंड सिटी" के नाम से मशहूर शहर में अपना व्यवसाय चलाते हैं. उनकी कंपनी न केवल भारत में बल्कि वर्ल्ड लेवल पर भी हीरे के व्यापार में जानी जाती है. शाह का व्यापार कई तरह के हीरे, जैसे कच्चे हीरे से लेकर कटे-फटे हीरे तक, का व्यापार करती है.
जैमिन शाह की कंपनी इस सेक्टर का बड़ा नाम है और वे भारतीय हीरा उद्योग में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. जैमिन शाह की कंपनी के पास कई अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों का नेटवर्क है, जिससे उनकी कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है.

किसके पास कितनी संपत्ति

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज गौतम अडानी की नेटवर्थ 59 बिलियन डॉलर है और वह भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आते हैं. वहीं जैमिन शाह की संपत्ति की बात करें तो इसके बारे में पब्लिक डोमेन में कहीं भी स्पष्ट जानकारी नहीं है. हालांकि, फोर्ब्स की टॉप 100 अमीर लोगों की लिस्ट में जैमिन शाह का नाम शामिल नहीं है, तो इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गौतम अडानी के समधी की संपत्ति गौतम अडानी के मुकाबले बहुत ज्यादा कम है.

मजबूत होगा घराना

गौतम अडानी और जैमिन शाह के बीच विवाह संबंध स्थापित होने से दोनों परिवारों के बीच व्यापारिक सहयोग की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. अडानी समूह जहां, ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में कारोबार करती है, वहीं उनके समधी हीरा कारोबार के क्षेत्र में किंग हैं. ऐसे में अगर दोनों परिवार मिलकर काम करते हैं, तो यह न केवल उनके व्यवसाय को बढ़ावा देगा, बल्कि भारतीय उद्योग को भी नई दिशा मिल सकती है.

कब होगी शादी

आपको बता दें, जीत और दीवा की सगाई 12 मार्च, 2023 को हुई थी. वहीं उनकी शादी की बात करें तो यह 7 फरवरी को होगी. इसकी जानकारी खुद गौतम अडानी ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में पहुंचकर दी है.

ये भी पढ़ें: Jeet Adani Wedding: गौतम अडानी के बेटे जीत की शादी में शामिल हो सकते हैं ये विदेशी मेहमान, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget