एक्सप्लोरर

Jeet Adani Engagement: गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की हुई सगाई, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर दीवा जैमीन शाह

Jeet Adani Engagement: देश के बड़े कारोबारी गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की 12 मार्च को सगाई हुई है. उनकी होने वाली दुल्हन का नाम है दीवा जैमीन शाह.

Jeet Adani Diva Jaimin Shah Engagement: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. उनके छोटे बेटे जीत अडानी (Jeet Adani) की सगाई हो गई है. जीत अडानी ने हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमिन शाह (Diva Jaimin Shah) के साथ सगाई की है. बता दें कि दोनों की शादी की डेट का खुलासा अब तक नहीं हुआ है. यह सगाई 12 मार्च 2023 को हुई है. यह सगाई समारोह बिल्कुल बेहद निजी था और इसमें दोनों परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

जीत अडानी के बारे में जानें-

गौतम अडानी के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम है करण अडानी (Karan Adani) और छोटे बेटे का नाम है जीत अडानी. जीत अडानी का जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ था. उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद वह साल 2019 में भारत वापस आकर अडानी ग्रुप का काम संभालने लगे थे. इसके बाद साल 2022 में जीत अडानी को अडानी ग्रुप में फाइनेंस में वाइस प्रेसिडेंट के रूप नियुक्त कर दिया गया था. गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी की शादी साल 2013 में कॉर्पोरेट वकील सिसिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि से हुई थी. इस शादी में पीएम मोदी ने भी शिरकत की थी. फिलहाल करण अडानी अडानी पोर्ट एंड सेज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं.

कौन है जीत अडानी की मंगेतर दीवा जैमीन शाह?

गौरतलब है कि गौतम अडानी को छोटे बेटे जीत अडानी मीडिया की लाइमलाइट से बहुत दूर रहते हैं. वह हीरा कंपनी सी. दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जैमिन शाह की बेटी दीवा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह सूरत के हीरा बाजार के बड़े कारोबारियों में से एक है. बता दें कि इस सगाई समारोह को बेहद निजी रखा गया था. इसकी केवल एक ही तस्वीर सामने आई है जिसमें जीत अडानी और दीवा जैमिन शाह पेस्टल पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. जीत अडानी ने हल्के पिंक कलर का कुर्ता और दीवा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है. 

ये भी पढ़ें-

SVB Collapse: सिलिकॉन वैली ब्रिज बैंक ने अपने ग्राहकों से किया आग्रह, डिपॉजिट बेस दोबारा बनाने में करें मदद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget