एक्सप्लोरर

Jana SFB IPO: यह स्मॉल फाइनेंस बैंक ला रहा 570 करोड़ रुपये का आईपीओ, अगले सप्ताह होने वाला है लॉन्च

Small Finance Bank IPO: आने वाले दिनों में शेयर बाजार में कई बड़े आईपीओ देखने को मिल सकते हैं. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ उनमें से एक है...

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक जल्दी ही अपना आईपीओ लॉन्च करने वाला है. यह एसएफबी 570 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है. बैंक ने बताया है कि उसका आईपीओ अगले सप्ताह बाजार में लॉन्च हो जाएगा.

7 से 9 फरवरी के बीच लगाई जाएगी बोली

प्रस्तावित आईपीओ के बारे में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शुक्रवार को डिटेल्स की जानकारी दी. उसने कहा कि प्रस्तावित आईपीओ शेयर बाजार पर सब्सक्रिप्शन के लिए 7 फरवरी को ओपन होगा और 9 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा. आईपीओ में ऑफर फोर सेल और फ्रेश इक्विटी दोनों का हिस्सा रहेगा. आईपीओ में 462 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर इश्यू किए जाएंगे, जबकि ऑफर फोर सेल के तहत 26.08 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी.

कम हो सकता है फ्रेश इश्यू का साइज

हालांकि कहा जा रहा है कि बैंक अपने आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साइज को कम कर सकता है. बैंक बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ 110 करोड़ रुपये के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर बातचीत कर रहा है. अगर यह प्लेसमेंट आया तो आईपीओ में फ्रेश इश्यू का आकार कम हो सकता है. एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं.

वहीं ओएफएस के तहत क्लाइंट रोजहिल, सीवीसीआईजीपी-2 एम्पलॉई रोजहिल, ग्लोबल इम्पैक्ट फंड्स, ग्रोथ पार्टनरशिप और हीरो एंटरप्राइज पार्टनर वेंचर्स जैसे पुराने निवेशक अपनी हिस्सेदारी को कम करेंगे.

कम से कम इतने रुपये की पड़ेगी जरूरत

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक को बाजार नियामक सेबी ने आईपीओ लाने की मंजूरी पिछले साल नवंबर में दी थी. बैंक ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 393 रुपये से 414 रुपये तय किया है. इसके एक लॉट में 36 शेयर हैं. इसका मतलब हुआ कि इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए एक खुदरा निवेशक को कम से कम 14,904 रुपये की जरूरत पड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम फास्टैग का क्या होगा? आपके पास हैं अब ये ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget