एक्सप्लोरर

Income Tax Return: टैक्स विभाग ने कहा, 88% ITR की हो गई प्रोसेसिंग, 14 लाख टैक्सपेयर्स ने अब तक नहीं किया रिटर्न वेरिफाई

Income Tax Update: इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स से अपने आईटीआर को जल्द वेरिफाई करने के साथ बैंक अकाउंट को वैलिडेट करने को कहा है.

Income Tax Return: एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए जितने टैक्सपेयर्स ने आयकर रिटर्न दाखिल कर उसे वेरिफाई किया था 5 सितंबर 2025 तक उसमें से 88 फीसदी टैक्सपेयर्स का इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस्ड किया जा चुका है. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक अब तक 6 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग हो चुकी है. इनकम टैक्स विभाग की डेटा की मानें तो अब तक 12 फीसदी वेरिफाइड इनकम टैक्स रिटर्न का प्रोसेसिंग किया जाना अभी बाकी है.  

12 लाख टैक्सपेयर्स से विभाग ने मांगी सफाई 

इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि एसेसमेंट ईयर 2023-24 में 12 लाख ऐसे इनकम टैक्स रिटर्न हैं जिसमें विभाग ने टैक्सपेयर्स से रजिस्टर्ड ई-फाइलिंग अकाउंट के जरिए अतिरिक्त  जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. विभाग ने टैक्सपेयर्स से जल्द जानकारी देने को कहा है. 

10 दिनों में रिटर्न की प्रोसेसिंग 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के मुताबिक इनकम टैक्स रिटर्न के वेरिफिकेशन के बाद रिटर्न की प्रोसेसिंग के समय को घटाकर 10 दिन कर दिया गया है. जो कि 2022-23 एसेसटमेंट ईयर में 16 दिन था तो 2019-20 एसेसटमेंट ईयर में ये अवधि 82 दिनों का हुआ करता था. इससे आयकर रिटर्न प्रोसेसिंग के लिए टैक्सपेयर्स को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 

 

14 लाख ने नहीं किया रिटर्न वेरिफाई 

टैक्स विभाग ने बताया कि एसेसटमेंट ईयर 2023-24 में कुल 6.98 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया गया है जिसमें से 5 सितंबर 2023 तक 6.84 करोड़ रिटर्न वेरिफाई किया जा चुका है. यानि अब तक 14 लाख टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न का वेरिफिकेशन नहीं किया है. 

रिफंड पाने के लिए करें बैंक अकाउंट वैलिडेट 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि वो जल्द से जल्द आयकर रिटर्न की प्रोसेसिंग और जल्द रिफंड जारी करने को लेकर समर्पित है. विभाग ने आयकर रिटर्न की जल्द प्रोसेसिंग के लिए टैक्सपेयर्स से सहयोग भी मांगा है.  विभाग ने बताया कि अब तक 14 लाख दाखिल किए आयकर रिटर्न का वेरिफिकेशन नहीं किया गया है. वेरिफिकेशन में देरी से रिटर्न की प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है. विभाग ने टैक्सपेयर्स से जल्द वेरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा करने को कहा है.

इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि एसेसमेंट ईयर 2023-24 में कुल 2.45 करोड़ रिफंड टैक्सपेयर्स को जारी किया जा चुका है. हालांकि कई मामले में रिफंड जारी नहीं किया गया क्योंकि टैक्सपेयर्स ने अपने बैंक अकाउंट को वैलिडेट नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: सऊदी अरब- रूस के उत्पादन घटाने के बाद 11 महीने के हाई पर कच्चा तेल, 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget