एक्सप्लोरर

ITC Quarterly Result: आईटीसी के उम्मीद से बेहतर नतीजे, मुनाफा बढ़कर 4466 करोड़ रुपये पहुंचा

ITC Quarterly Result: कंपनी के फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) डिवीजन ने सिगरेट और अन्य जैसे उत्पादों की बिक्री से 11,838.56 करोड़ रुपये (9,678.13 करोड़ रुपये) की आय अर्जित की है.

ITC Quarterly Result: वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में आईटीसी लिमिटेड ने 4,466 करोड़ रुपये के टैक्स लाभ के साथ तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं. समीक्षाधीन अवधि के दौरान, कंपनी ने 16,971.18 करोड़ रुपये (क्यू2एफवाई22 में 13,356.15 करोड़ रुपये) का परिचालन राजस्व और 4,466 करोड़ रुपये (3,697.18 करोड़ रुपये) का शुद्ध लाभ अर्जित किया था. कंपनी ने कहा कि व्यापार और उपभोक्ता भावनाओं में सुधार के साथ-साथ तिमाही के दौरान आर्थिक गतिविधियों में तेजी जारी रही.

कल दिखी तेजी, आज दिखी गिरावट
नतीजों के एलान से पहले कल जहां आईटीसी के शेयरों मे तेजी देखी जा रही थी वहीं आज आईटीसी के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. आज आईटीसी के शेयर 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 345.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. सुबह सेंसेक्स में आईटीसी का शेयर गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहा था. कल के कारोबार में ITC के शेयरों ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया था और कल कारोबार के दौरान 350.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे. यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल भी था पर आज ये इस रेट से फिसले हैं.

महंगाई दर का दिखा असर
मुद्रास्फीति की प्रतिकूल परिस्थितियों का उपभोग व्यय पर दबाव बना रहा जो कि देश के कुछ हिस्सों में इस साल त्योहारी सीजन की शुरूआत से आंशिक रूप से ऑफसेट था. आईटीसी के अनुसार, डिजिटल रुख अपनाने और अन्य रणनीतियों पर इसके फोकस के परिणामस्वरूप ऑपरेटिंग सेगमेंट में वृद्धि हुई है.

कंपनी के एफएमसीजी सेगमेंट में दिखी तेजी
कंपनी के फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) डिवीजन ने सिगरेट और अन्य जैसे उत्पादों की बिक्री से 11,838.56 करोड़ रुपये (9,678.13 करोड़ रुपये) की आय अर्जित की. अन्य डिवीजनों- होटल, कृषि व्यवसाय, पेपरबोर्ड, कागज और पैकेजिंग- ने 18,659.10 करोड़ रुपये (14,578.67 करोड़ रुपये) प्राप्त किए. इंटर-सेगमेंटल रेवेन्यू 1,687.92 करोड़ रुपये (1,222.52 करोड़ रुपये) रहा, जिसके परिणामस्वरूप 16,971.18 करोड़ रुपये (13,356.15 करोड़ रुपये) का ऑपरेशनल रेवेन्यू हुआ.

आईटीसी को तीसरी तिमाही के लिए अच्छी उम्मीद
अपने उत्पादों और सेवाओं के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित, बहु-व्यवसाय समूह कंपनी आईटीसी ने कहा है कि तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन रहने के चलते उसको अच्छी कमाई और राजस्व का अनुमान है. दीवाली, छठ, क्रिसमस जैसे त्योहारों के चलते एफएमसीजी सेगमेंट के लिए अच्छा माहौल बना है और इसका फायदा आने वाले तीसरी तिमाही नतीजों में दिखेगा. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: धनतेरस से पहले ही 50,000 के नीचे आया सोना, चांदी भी 56,000 से सस्ती-कर लें खरीदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget