एक्सप्लोरर

पैन कार्ड बनने में लगेंगे बस 5-6 मिनटः फोन से भर पाएंगे आप इनकम टैक्स

नई दिल्लीः क्या आपको लगता है कि पैन कार्ड का आवेदन देने के बाद आपको अपना पैन नंबर मात्र 5 से 6 मिनट में मिल जाएगा? नहीं ना? पर अब ऐसा होने जा रहा है. आपको हफ्तों का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि सिर्फ 5-6 मिनट में पैन नंबर जारी हो जाएगा.

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आयकर दाताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए आधार ई-केवाईसी का इस्तेमाल करेगा. जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि पैन जारी होने में लगने वाला मौजूदा वक्त 2-3 सप्ताह से घटकर 5-6 मिनट हो जाएगा. ई-केवाईसी के जरिये ही व्यक्ति के एड्रेस और बाकी की जानकारी की पुष्टि की जाती है.
  • सीबीडीटी और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कई कंपनियों के साथ मिलकर एक समझौता किया है. इस समझौते में एक साझे फॉर्म के जरिए 4 घंटों में पैन जारी किया जा सकता है. साफतौर पर इसका मकसद ये है कि जल्द से जल्द पैन कार्ड जारी किया जा सके. सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टरेट ऑफ सिस्टम की देखरेख में सीबीडीटी में दोनों प्रॉजेक्ट्स पर काम चल रहा है.
  • आधार का इस्तेमाल करते हुए ई-केवाईसी का फॉर्मूला अपनाने से स्मार्टफोन मोबाइल पर इस ऐप के जरिए कोई भी अपनी पहचान को वेरिफाई करा सकता है. साथ ही टैक्स विभाग को भी रियल टाइम में प्रत्येक व्यक्ति के पैन के जरिए उसका पता और जानकारी मिल सकेगी.

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक ई-केवायसी से संबंधित व्यक्ति के ऐड्रेस और उसकी व्यक्तिगत जानकारियों की पुष्टि हो जाती है. खबर के अनुसार, अगर ई-केवाईसी के जरिये सिम दे सकते हैं तो पैन भी जारी किया जा सकता है. इस प्रक्रिया में पैन नंबर तो तुरंत उपलब्ध हो जाएगा जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं, भले ही कार्ड बाद में डिलीवर किया जाए.

इनकम टैक्स रिटर्न के लिए लॉन्च होगी नई ऐप

  • इससे अलावा, आयकर विभाग एक एप विकसित कर रहा है जिससे ऑनलाइन टैक्स पेमेंट करने में मदद मिलेगी. साथ ही, इस एप के जरिए आप नए पैन नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं साथ ही अपने रिटर्न संबंधित अन्य जानकारियां भी ले सकेंगे.
  • सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के साथ आयकर विभाग एक ऐसा मोबाइल एप बना रहा है जिसके जरिए टैक्सपेयर्स आयकर का भुगतान कर सकेंगे साथ ही पैन के लिए आवेदन भी स्मार्टफोन से ही किया जा सकेगा. इस एप के जरिए आप नए पैन नंबर के लिए आवेदन करने के साथ ही अपने रिटर्न संबंधित अन्य जानकारियां भी ले सकेंगे.
  • आयकर अधिकारियों ने बताया कि एप का काम अभी शुरुआती चरण में है. वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद प्रायोगिक परियोजना शुरू की जाएगी. इस एप के जरिए टैक्स का ऑनलाइन पेमेंट हो सकेगा, पैन के लिए आवेदन हो सकेगा और टैक्स रिटर्न को देखा जा सकेगा.

आधार के जरिए ई-केवाईसी का फायदा आधार के जरिए ई-केवाईसी से पैन आवेदक से जुड़ी जानकारी का सत्यापन तेजी से संभव होगा. अब तक 111 करोड़ से अधिक आधार जारी किए गए हैं. वहीं देश भर में इस समय 25 करोड़ से अधिक पैन कार्डधारक हैं. हर साल देश भर से 2.5 करोड़ लोग पैन के लिए आवेदन करते हैं. नोटबंदी के बाद से देश में पैन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में भारी बढ़त हुई है और पैन कार्ड बनने में लगने वाला समय भी ज्यादा हो गया है लेकिन आज की खबर पैन कार्ड बनवाने वालों के लिए खुशखबरी के समान ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget