एक्सप्लोरर

नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों को बड़ा झटका, कैंपस हायरिंग में नहीं शामिल होगी यह दिग्गज IT कंपनी, जानें वजह

IT Sector Jobs: देश की दिग्गज आईटी कंपनी ने फिलहाल कैंपस हायरिंग से किनारा कर लिया है. हम आपको इसके पीछे का कारण बता रहे हैं.

Infosys Campus Hiring: नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए एक झटके की खबर है. देश की दिग्गज आईटी कंपनी ने कैंपस हायरिंग (Campus Hiring) को लेकर बड़ी जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि वह फिलहाल कैंपस हायरिंग नहीं करने वाली है. ऐसे में युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा. इससे पहले कंपनी ने पिछली तिमाही में भी कैंपस हायरिंग नहीं की थी. इसके अलावा एक और बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया है कि वह वित्त वर्ष 2024-25 की कैंपस हायरिंग की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है.  

इंफोसिस ने दिया यह बयान

इंफोसिस ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए हैं. इसके मुताबिक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इंफोसिस के एंप्लाइज की संख्या में वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 6101 एंप्लाइंज की कटौती की गई है. इससे पहले जुलाई-सितंबर के बीच इसके 7,530 कर्मचारी कम हो गए थे. ऐसे में कंपनी में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या 31 दिसंबर 2023 तक केवल 322,663 रह गई है.

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नीलांजन रॉय ने कर्मचारियों की घटती संख्या और कैंपस हायरिंग न करने के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी फिलहाल फ्लेक्सी हायरिंग मॉडल पर काम कर रही है और अपनी जरूरत के हिसाब से नए लोगों की हायरिंग कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कंपनी को और कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी तो वह ऑफ कैंपस प्रोग्राम चलाएगी और लोगों की भर्ती करेगी.

टीसीएस में भी घटे कर्मचारी

केवल इंफोसिस ही नहीं टीसीएस (TCS) में भी कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. दिग्गज आईटी कंपनी में दिसंबर की तिमाही में कुल एंप्लाइज की संख्या में 5,680 की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले पिछले तिमाही में ही कंपनी से कर्मचारियों की संख्या में और कमी करने की बात कही थी. फिलहाल कंपनी में 31 दिसंबर, 2023 तक कुल 603,305 लोग काम कर रहे थे.

घट गया इंफोसिस का मुनाफा

इंफोसिस ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6,106 करोड़ रुपये का रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 7.3 फीसदी तक कम रहा है. पिछले तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2023 से तुलना में कंपनी के मुनाफे में 1.7 फीसदी की कमी देखी गई है. टीसीएस की तीसरी तिमाही के दौरान प्रॉफिट में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 11,058 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त किया है. ऐसे में पिछले साल में समान तिमाही की तुलना में यह 2 फीसदी ज्यादा रहा है.

इंफोसिस के शेयरों में जबरदस्त तेजी

गुरुवार को इंफोसिस द्वारा तिमाही के नतीजे घोषित होने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जी रही है. निफ्टी आईटी इंडेक्स में इसमें 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है और यह फिलहाल 107.35 रुपये चढ़कर 1601.55 रुपये पर पहुंच गया है. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें-

क्या मोदी सरकार 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' के तहत किसानों को दे रही है ट्रैक्टर खरीद पर छूट? जानें दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget