एक्सप्लोरर

क्या मोदी सरकार 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' के तहत किसानों को दे रही है ट्रैक्टर खरीद पर छूट? जानें दावे का सच

PM Kisan Tractor Yojana: सोशल मीडिया पर 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' से जुड़ा एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

PIB Fact Check of PM Kisan Tractor Yojana: केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना जैसी कई स्कीम्स चलाती है. इसके जरिए सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. कई बार लोग सरकार की अलग-अलग स्कीमों की जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त करते हैं. हाल ही में यह दावा किया गया है केंद्र सरकार ने किसानों के लाभ के लिए 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' की शुरुआत की है. इस स्कीम के तहत सरकार किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी का लाभ दे रही है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि क्या सच में सरकार ने ऐसी कोई योजना लॉन्च की है और इससे किसानों को कितना लाभ मिलेगा.

'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' के बारे में किया जा रहा यह दावा-

सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की मदद के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की शुरुआत की है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि इस स्कीम के तहत कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी देने की बात कही गई है. इसके बाद से स्कीम को लेकर चर्चा होने लगी है. इसके साथ लोगों को एक वेबसाइट का लिंक भी भेजा जा रहा है जिसमें लॉगिन करके स्कीम का लाभ लेने की बात कही गई है. अब पीआईबी ने इस वायरल दावे की सच्चाई का पता लगाया है. हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं.

PIB ने किया फैक्ट चेक-

पीआईबी ने इस योजना का फैक्ट चेक करके अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक मैसेज शेयर किया है. इसमें योजना की सच्चाई के बारे में जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक केंद्र सरकार ने पीएम किसान ट्रैक्टर योजना नाम की किसी भी सब्सिडी स्कीम की शुरुआत नहीं की है. ऐसे में सब्सिडी पर ट्रैक्टर देने का दावा करने वाली यह वेबसाइट फर्जी है और इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. 

ऑनलाइन फ्रॉड से रहे सावधान-

भारत में बढ़ते डिजिटलाइजेशन के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ें मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. आजकल कई साइबर अपराधी लोगों को कई तरह की फर्जी सरकारी स्कीम्स का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं और उनकी निजी जानकारी के जरिए बैंकिंग फ्रॉड करते हैं. इसके अलावा अलग-अलग योजनाओं के नाम पर पैसे भी लेते हैं. ऐसे में किसी भी सरकारी योजना के दावे पर विश्वास करने से पहले एक बार सरकारी वेबसाइट पर जाकर योजना के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

ये भी पढ़ें-

Bank Holiday: लगातार पांच दिन बैंकों में रहने वाला है अवकाश, जानें मकर संक्रांति के मौके पर किन राज्यों में रहेगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget