एक्सप्लोरर

क्या सच में मार्केट क्रैश होने वाला है? एक्सपर्ट ने कहा- इस अंक से नीचे गया Sensex तो हो जाएं सावधान

शेयर बाजार में गिरावट के कई कारण हैं. FIIs की बिकवाली के अलावा, मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और भारतीय कंपनियों की कमजोर तिमाही आय रिपोर्ट ने भी भारतीय बाजार में नकारात्मक भावना को बढ़ाया है.

शेयर बाजार में बीते कई हफ्तों से गिरावट जारी है. ऐसे में निवेशक डरे हुए हैं कि कहीं ये गिरावट और ज्यादा दिनों तक ना देखने को मिले. दरअसल, विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी तेजी से कम कर रहे हैं, इस वजह से भी बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. अकेले नवंबर महीने की बात करें तो, भारतीय इक्विटी बाजार से विदेशी निवेशकों ने 22,420 करोड़ रुपये निकाले हैं. वहीं अक्तूबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों से कुल 94,017 करोड़ रुपये की निकासी की थी.

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

मनीकंट्रोल से बात करते हुए एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा कि बीएसई सेंसेक्स में अभी 200-डे EMA लेवल के आसपास ट्रेडिंग हो रही है. वहीं मोमेंटम इंडिकेटर्स और ओसिलेटर्स भी सेंसेक्स में मजबूत गिरावट के मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं. ऐसे में अगर सेंसेक्स 77,400-77,300 (200 Day EMA) के नीचे जाता है तो शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं बैंक निफ्टी को लेकर सुदीप शाह ने कहा कि इस इंडेक्स ने 5 वीक कंसॉलिडेशन ब्रेकडाउन दिया है और इसने ब्रेकडाउन वीक पर एक बड़ा बेयरिश कैंडल बनाया है. इसकी वजह से शॉर्ट टर्म में गिरावट का दबाव बढ़ सकता है.

लॉन्ग टर्म में हो सकता है सुधार

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, समको वेंचर्स के सीईओ जिमीत मोदी का कहना है कि इस गिरावट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. उनका मानना है कि बाजार का करेक्शन एक सामान्य प्रक्रिया है, जो लॉन्ग टर्म में बाजार के लिए बेहतर है. जिमीत का कहना है कि बाजार में ऐसी गिरावटें अक्सर देखी जाती हैं और ये अधिकतर किसी मजबूत ग्रोथ साइकिल का हिस्सा होती हैं. अगर आप पिछले पांच साल के आंकड़ों को देखें तो पाएंगे कि इस तरह के करेक्शन बाजार में होते रहे हैं और इसके बाद बाजार ने लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन किया है.

बाजार में इतनी गिरावट क्यों है

भारतीय बाजार में गिरावट के कई कारण हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली के अलावा, मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और भारतीय कंपनियों की कमजोर तिमाही आय रिपोर्ट ने भी भारतीय बाजार में नकारात्मक भावना को बढ़ाया है. यही वजह है कि निवेशकों को चिंता बाजार की गिरावट को लेकर बढ़ी है.

ये भी पढ़ें: Multibagger Shares: 2 रुपये वाले शेयर की कीमत हो गई 1400 के पार, 5 साल में दिया 63 हजार पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget