एक्सप्लोरर

IREDA IPO: जल्द ही एक और PSU का आ रहा है आईपीओ, IREDA ने सेबी के पास जमा कराए दस्तावेज

IREDA IPO: जल्द ही एक और सरकारी कंपनी अपना आईपीओ लेकर आने वाली है. IREDA ने बाजार नियामक सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेंपर्स जमा करवा दिए हैं.

IREDA IPO: भारतीय जीवन बीमा निगम के बाद सरकार की एक और कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) जल्द ही अपना आईपीओ (IREDA IPO) लाने वाली है. कंपनी ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने पेपर्स जमा करवा दिए हैं. कंपनी ने इसके लिए ड्राफ्ट हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DHRP) फाइल कर दिया है.

कितनी शेयर की होगी बिक्री?

ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले साल मई में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) अपना आईपीओ लेकर आई थी. इसके बाद IREDA दूसरी ऐसी पब्लिक कंपनी है, जिसका आईपीओ आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी कुल 67.19 करोड़ इक्विटी शेयर में से इस आईपीओ में 40.31 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं भारत सरकार ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए कुल 26.88 करोड़ शेयर की बिक्री करने वाली है.

कंपनी क्यों लेकर आ रही आईपीओ?

गौरतलब है कि इस आईपीओ के जरिए फ्रेश शेयरों से होने वाली कमाई सीधे कंपनी के पास जाएगी. ऐसे में कंपनी इन पैसों से अपने भविष्य में कैपिटल की जरूरतों को पूरा करेगी. इसका इस्तेमाल कंपनी के कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि IREDA इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी है, जो रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय मदद प्रदान करती है. इस कंपनी के इश्यू के मर्चेंट बैंकर है बीओबी कैपिटल मार्केट्स, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज हैं.

क्या है कंपनी की वित्तीय हालत?

कंपनी का टर्म लोन वित्त वर्ष 2021-23 में CAGR बढ़कर 47,075.50 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही तक बढ़कर 47,206.66 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं कंपनी के कुल प्रॉफिट की बात करें तो मार्च 23 तक वित्त वर्ष 21-23 के बीच CAGR बढ़कर 864.63 करोड़ रुपये हैं. वहीं पिछली तिमाही में यह 294.6 करोड़ रुपये था. वहीं ब्याज से होने वाली कमाई वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 1,323.8 करोड़ रुपये हो चुका है. इसमें 17.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यह इनकम 383 करोड़ रुपये रही है.

ये भी पढ़ें-

Sovereign Gold Bond Scheme: सरकार एक बार फिर लाई सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए लास्ट डेट से लेकर डिस्काउंट तक की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget