एक्सप्लोरर

Go Digit Insurance IPO: गो डिजिट के आईपीओ पर बीमा रेग्युलेटर IRDAI की मुहर, सेबी से मंजूरी का है इंतजार

Go Digit Insurance IPO: अगस्त महीने में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास डॉफ्ट पेपर दाखिल किया था.

Go Digit General Insurance IPO: बीमा क्षेत्र की रेग्युलेटर इंश्योरेंस रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने फेयरफैक्स समर्थित गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. गो डिजिट 1250 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी करने वाली है. अगस्त महीने में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास डॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. अक्टूबर महीने में सेबी ने आईपीओ को हैंडल कर रहे इवेस्टमेंट बैंकर्स को कुछ स्पष्टीकरण मांगा और सेबी को उनके के जवाब का इंतजार है. 

Go Digit Insurance शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है. कंपनी 1250 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाएगी. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाये जाने वाले रकम से कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली Go Digit Insurance के ब्रांड अम्बैसडर  निवेशक होने के साथ कंपनी के निवेशक भी है. उऩकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कंपनी में निवेशक हैं. आपको बता दें कामेश गोयल  Digit Insurance के फाउंडर हैं जिन्होंने 2017 में कंपनी की स्थापना की थी को कि खुद जर्मनी की बीमा कंपनी का Allianz के भारत में ज्वाइंट वेंचर का नेतृत्व किया करते थे. Digit Insurance में कनाडा के अरबपति प्रेम वातसा की Fairfax Group भी निवेशित है. 


Go Digit ने आईपीओ लाने के लिए मार्गन स्टैनले (Morgan Stanley) और आईसीआईसीआई सिक्योरिटिज (ICICI Securities) को आईपीओ का बुकरनर नियुक्त किया है. Digit का वैल्युएशन 4 अरब डॉलर आंका गया था जब उसने प्राइवेट इक्विटी इवेस्टर्स ने 400 मिलियन डॉलर पैसे जुटाये थे. Digit गैर-लाइफ बीमा क्षेत्र में मौजूद है और उसने अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी सेवाएं दी है. कंपनी कार बाइक, हेल्थ, ट्रैवल इश्योरेंस करती है. भारत में नॉन-लाइफ बीमा सेक्टर का अभी काफी विस्तार होना बाकी है. 


वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 295.86 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो कि उसके पहले वर्ष में 122.76 करोड़ रुपये था. एसेट अंडर मैनेजमेंट 2021-22 में 68 फीसदी बढ़कर 9393.88 करोड़ रुपये रहा है. जो एक साल पहले 5590.10 करोड़ रुपये था. 

ये भी पढ़ें 

Amazon Black Friday Protest: बेहतर वेतन की मांग को लेकर 40 देशों में अमेजन के खिलाफ मेगा प्रदर्शन!

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget