एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Packages: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने हैं तो जानें रेलवे के मातारानी राजधानी पैकेज के बारे में

जम्मू में माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में यात्री जाते हैं और उनकी जरूरतों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक ऐसी ट्रेन की पेशकश की है जो उन्हें आसानी से ये यात्रा करवाएगी.

Matarani Rajdhani Packege: अगर आप धर्म-कर्म में विश्वास रखते हैं तो आपकी जम्मू में स्थित माता वैष्णों देवी की यात्रा करने की इच्छा अवश्य होगी. अब आपकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ऐसी ट्रेन में सफर करने की सुविधा दे रहा है जिसमें आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही साथ आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं आएगा. ये संभव होगा मातारानी राजधानी पैकेज के जरिए जिसकी पूरी जानकारी आपको यहां दी जा रही है.

मातारानी या वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आपको आईआरसीटीसी का टूर पैकेज लेना होगा जिसके तहत चार दिन और तीन रातों की यात्रा होगी. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तक जाने के लिए आपको जम्मू के कटरा तक पहुंचाया जाएगा और आपको इस टूर पैकेज में परिवार सहित जाने पर और भी ज्यादा बचत होगी. इस पैकेज का नाम मातारानी राजधानी पैकेज (स्पेशल) है जिसमें माता वैष्णो देवी श्राइन का डेस्टिनेशन कवर्ड है और ये डेली चलती है जिसमें वीक डेज ही शामिल हैं. 

3एसी कोच के साथ खाने की सुविधा के बारे में जानें
ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) से रात 8 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और इसके मील प्लान को देखें तो इसमें 2 ब्रेकफास्ट, एक लंच और एक डिनर की सुविधा इस 
ट्रेन में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को मिलेगी. 

टूर पैकेज के तहत होटल की सुविधा भी लें
इसमें यात्रियों को कंट्री रिसॉर्ट या इसी के जैसे किसी होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी जिससे यात्रीगण आसानी से अपनी यात्रा को पूरा करने के साथ आराम भी कर सकते हैं.

टूर का खर्चा जानिए
इस टूर की खास बात ये है कि अगर आप अकेले यात्रा करेंगे तो 7750 रुपये का खर्च आएगा लेकिन अगर परिवार सहित सफर करते हैं तो खर्चा तुलनात्मक रूप से सस्ता हो जाएगा. दो लोगों के सफर का खर्च 6040 रुपये और तीन लोगों की यात्रा का खर्च 5795 रुपये ही होगा. अगर बच्चे साथ हैं तो 5 से 11 साल के बच्चों के बिस्तर सहित सफर का खर्च 4895 रुपये होगा और अगर इसी आयु वर्ग के बच्चे बिना बिस्तर वाले ऑप्शन के साथ यात्रा करेंगे तो इसका खर्च 4210 रुपये ही होगा.

ध्यान रखने वाली बातें
चूंकि 5 से 11 साल के बच्चों को पूरी बर्थ या सीट अलॉट की जाती है तो उनसे रेलवे की रिवाइज्ड गाइडलाइंस के तहत व्यस्कों यानी पूरा टिकट ही लगेगा.

कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी जरूरी
यात्रा करने के लिए या तो आपको कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी या वैक्सीनेशन पूरा हो गया है तो उसका सर्टिफिकेट यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे स्टेशन पर दिखाना होगा. 

टिकट कैसे बुक करें
आप आईसीटीसी की टूरिजम वेबसाइट पर जाकर इस टूर पैकेज के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं और वहीं पर इसको बुक भी कर सकते हैं. इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR01 पर जाएं और अपना टूर बुक कर लें. 

यह भी पढ़ें:

Government Scheme: केंद्र सरकार की इस शानदार स्कीम में जमा करें 12500 रुपये बदले में मिलेगें पूरे 1 करोड़, जानें क्या है खास?

Post Office की इस स्कीम में मिलेंगे 29700 रुपये, हर महीने खाते में आएगा पैसा, आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget