एक्सप्लोरर

आज रेलवे ने किया 208 ट्रेनों को कैंसिल, स्टेशन निकलने से पहले जरूर चेक कर लें रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट

आज भी बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल किया गया है. वैसे तो ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल करने के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन, प्रमुख दो कारण हो सकते हैं.

हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से ट्रैवल करके अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं. रेलवे को भारत के आम लोगों को लाइफलाइन माना जाता है. अगर इस लाइफलाइन में ब्रेक लग जाए तो लोगों को इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. हर व्यक्ति जिसे ट्रेन से ट्रैवल करना होता है वह महीनों पहले रिजर्वेशन करा लेता है. ऐसे में अगर ट्रेन कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल हो जाए तो ऐसी स्थिति में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही रेलवे को भी बड़ा वित्तीय घाटा होता है.

आज भी बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल किया गया है. वैसे तो ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल करने के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन, प्रमुख दो कारण हो सकते हैं. पहला कारण होता है रेलवे लाइन की मरम्मत. रोज बड़ी संख्या में ट्रेन रेल पटरियों पर दौड़ती हैं. ऐसे में उन्हें समय-समय पर देखरेख की भी जरूरत पड़ती है. इस कारण रेलवे कभी-कभी ट्रेन के टाइमिंग में बदलाव कर इनकी मरम्मत का काम करता है. इसके अलावा खराब मौसम के कारण भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. कई बार तूफान, कोहरा आने की स्थिति में भी ट्रेन के समय में बदलाव करना पड़ता है.

रेलवे ने किया 208 ट्रेनों को रद्द, यह ट्रेनें डायवर्ट
आज यानी 28 मार्च 2022 को रेलवे ने करीब 6 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है. इसमें वाराणसी से भटनी को जाने वाली पैसेंजर (05148), कटिहार से राधिकापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (05727), सहरसा से पटना जाने वाली ट्रेन (12567), जम्मू तवी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन (13152) समेत छह ट्रेन शामिल है. इसके अलावा आज 208 ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल करने का फैसला किया है. वहीं कुल 20 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. इसमें दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें शामिल है. अगर आप आज ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक करें. तो चलिए जानते हैं रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के तरीके के बारे में-

डायवर्ट , रद्द और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने का तरीका-
-डायवर्ट, रद्द और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करें.
-आगे Exceptional Trains पर क्लिक करें.
-कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.
-लिस्ट को चेक करने के बाद ही घर से स्टेशन के लिए निकलें.

ये भी पढ़ें-

PM Kisan Scheme: आपको भी चाहिए 11वीं किस्त के 2000 रुपये तो फटाफट करें ये काम, वरना नहीं आएगा पैसा!

चार धाम यात्रा का बना रहे हैं प्लान, IRCTC के इस टूर पैकेज का उठाएं लाभ, मिलेंगी कई सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget