एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल जंग के असर से क्रूड कीमतों में आग लगनी शुरू, ग्लोबल टेंशन में भारत को भी झेलनी होगी आंच? समझें यहां

Iran-Israel War Impact on Crude Oil: दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई का एक तिहाई हिस्सा ईरान से सप्लाई होता है और ये OPEC देशों का अहम सदस्य है. जंग के असर से ईरान की तेल सप्लाई पर असर आने लगा है.

Iran-Israel War Impact: ईरान-इजरायल के बीच जंग छिड़ी हुई है और दो देशों की इस लड़ाई की आंच दुनिया के कई देशों तक पहुंच रही है. कल देर रात (1 अक्टूबर) को इजरायल पर लगभग 200 से ज्यादा मिसाइलें ईरान ने दागी हैं और इजरायल ने इसको लेकर ईरान को भयानक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. वैश्विक जियो-पॉलिटिकल टेंशन में इस युद्ध से भारी अस्थिरता की आहट से जो एक और गंभीर मसला उभर गया है, वो है कच्चे तेल के दाम बढ़ने को लेकर डर...

कच्चे तेल के दाम में जोरदार इजाफा

पहले से ही कच्चे तेल के दामों में तेजी का सिलसिला चालू था जो अब और बढ़ रहा है. कच्चे तेल के दाम में बीते दिन करीब 5 फीसदी का उछाल आ चुका है और इसके असर से कल रात को एक तरफ अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार हुआ. हालांकि कच्चे तेल के दाम पर असर आने की पूरी आशंका थी और ऐसा हो भी गया. डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम कल 3.7 फीसदी ऊपर थे जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम में 4-5 फीसदी का उछाल देखने को मिला था. 

ईरान की लड़ाई से क्रूड के दाम पर क्यों असर

दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई का एक तिहाई हिस्सा ईरान से सप्लाई होता है और ये OPEC देशों का अहम सदस्य है. ये देश जो कच्चे तेल की दुनिया भर में तेल सप्लाई करते हैं ईरान की मौजूदा जंग की स्थिति से इन्हें कच्चा तेल महंगा मिलेगा. कल ही 5 फीसदी के करीब दाम बढ़ गए हैं. 

आज के कच्चे तेल के दाम

आज के WTI क्रूड के दाम 70.11 डॉलर प्रति बैरल तक गए हैं और ब्रेंट क्रूड के दाम 74.84 डॉलर प्रति बैरल तक आ गए हैं. कल अमेरिकी बाजारों में इसका असर देखा गया और खासकर टेक शेयरों में जोरदार गिरावट रही जिसकी चपेट में एप्प्ल इंक और एनवीडिया जैसे टेक दिग्ग्ज आ गए और टूटकर बंद हुए. 

भारत के लिए कैसी रहेगी स्थिति, क्या झेलनी पड़ेगी क्रूड की आंच

2018-19 तक ईरान भारत का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर था लेकिन जून 2019 से पहले जब अमेरिका ने ईरान पर परमाणु कार्यक्रम से जुड़े प्रतिबंध लगाए तो भारत को भी ईरान से तेल आयात करने की छूट खत्म हो गई जिसके बाद साल 2019 से ही भारत ने ईरान से तेल लेना बंद कर दिया है. लिहाजा भारत जो ईरान से तेल नहीं लेता वो प्रत्यक्ष रूप से इससे प्रभावित भले ही ना हो, लेकिन ग्लोबल टेंशन का असर होने की आशंका बनी है, ये सच्चाई है.

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की आस का क्या होगा?

दरअसल भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल इंपोर्टर है और मौजूदा युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन में गड़बड़ी का असर भारत को भी झेलना होगा. इससे कच्चे तेल के दाम अचानक से बढ़ भी गए हैं जिससे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट घटने की संभावना पर फिर सवालिया निशान लग गया है. 

भारत के लिए मौजूदा टेंशन में भी सपोर्ट किस बात का है?

मौजूदा स्थिति में तो पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधन के दाम बढ़ने का खतरा है लेकिन इसके पीछे भारत के पास एक सपोर्ट वाला तथ्य है कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत का टॉप कच्चे तेल का सप्लायर रूस है. यहां से भारत कच्चे तेत की जरूरतों का करीब 40 फीसदी आायात करता है और इसके बाद ईराक का नाम आता है जहां से भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का करीब 20 फीसदी आयात करता है.

ये भी पढ़ें

Elon Musk: संकट में है X, डूबता जा रहा एलन मस्क का पैसा, मंडरा रहा बड़े फैसले का खतरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget