एक्सप्लोरर

IPO Watch: साह पॉलीमर्स के IPO के लिए सेबी के पास DRHP सबमिट, रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर का इश्यू प्राइस भी तय

IPO Watch: आईपीओ बाजार में हलचल जारी है और अब उदयपुर की कंपनी साह पॉलीमर्स ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा कराए हैं. वहीं रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर ने इश्यू प्राइस तय कर लिया है.

IPO Watch: साह पॉलीमर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए बाजार नियामक प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा दस्तावेज जमा करवाए हैं. मसौदा दस्तावेजों के मुताबिक आईपीओ के तहत 1,02,00,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं होगी.

आईपीओ से मिली राषि का इसमें होगा इस्तेमाल
आईपीओ से मिलने कोष का इस्तेमाल नए फ्लैग्जिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स (एफआईबीसी) संयंत्र के विनिर्माण और उत्पादन क्षमता का विस्तार करने में किया जाएगा. इसके अलावा नई परियोजना के लिए कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और कर्ज चुकाने में भी इसका उपयोग किया जाएगा.

क्या करती है साह पॉलीमर्स
उदयपुर की कंपनी साह पॉलीमर्स पॉलीप्रोपलीन (पीपी)/उच्च घनत्व वाले पॉलिथिलीन एफआईबीसी बैग, बुने बोरे, बुना कपड़ा और पॉलीमर के बुने हुए उत्पादों का विनिर्माण और बिक्री करती है.

रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर ने आईपीओ का मूल्य दायरा 516-542 रुपये प्रति शेयर तय किया
बच्चों के अस्पतालों की श्रृंखला रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर लिमिटेड ने अपने 1,581 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 516-542 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि तीन दिन का आईपीओ 27 अप्रैल को खुलेगा और 29 अप्रैल को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 26 अप्रैल को खुलेंगी.

आईपीओ में नए शेयर और ओएफएस होंगे
रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर आईपीओ के तहत 280 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी और 2.4 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी. ओएफएस में रमेश कंचारला, दिनेश कुमार चिरला और आदर्श कंचारला, प्रवर्तक समूह की इकाई पद्मा कंचारला और निवेशक ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी (जिसे पहले सीडीसी ग्रुप पीएलसी के नाम से जाना जाता था) और सीडीसी इंडिया शेयरों की पेशकश करेंगे. कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए तीन लाख तक शेयर आरक्षित रखे गए हैं.

जानें कंपनी के बारे में 
रेनबो 20 दिसंबर, 2021 तक भारत के छह शहरों में 14 अस्पतालों और तीन क्लीनिकों का संचालन कर रही थी. इन अस्पतालों की कुल बिस्तर क्षमता 1,500 की है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे, जानिए यहां लेटेस्ट रेट्स

क्या आप भी पैकटबंद 'जंक फूड' पर 'चेतावनी का निशान' चाहते हैं, जानें सर्वे में लोगों ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget