एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: हो जाइए तैयार, अगले हफ्ते आ रहे दो आईपीओ, एक कंपनी का बेसब्री से हो रहा इंतजार 

Share Market: सोमवार, 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 6 कंपनियों की मार्केट पर एंट्री होने वाली है. इस साल अभी 26 कंपनियां करीब 72,000 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने वाली हैं.

Share Market: पिछले महीने हमने आईपीओ मार्केट में बड़ी उथलपुथल देखी. सितंबर में 12 मेनबोर्ड और 40 एसएमई कंपनियों ने शेयर मार्केट पर एंट्री ली. इस साल लगातार हर हफ्ते आईपीओ मार्केट नई-नई कंपनियों के इश्यू से गुलजार रहा है. अब अगले हफ्ते थोड़ी सी शांति रहने वाली है. सोमवार, 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हफ्ते में दो कंपनियों के आईपीओ ही मार्केट में कदम रखने वाले हैं. इनमें से एक मेनबोर्ड और एक एसएमई आईपीओ होगा. मेनबोर्ड सेगमेंट में गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग (Garuda Construction and Engineering) और एसएमई सेगमेंट में शिव टेक्सकेम (Shiv Texchem) का आईपीओ एंट्री लेगा.

8 को खुलेंगे गरुड़ कंस्ट्रक्शन और शिव टेक्सकेम के आईपीओ 

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग के आईपीओ का निवेशक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी का आईपीओ 264 करोड़ रुपये का होगा. इसका सब्सक्रिप्शन 8 अक्टूबर को खुलेगा और इस पर आप 10 अक्टूबर तक दांव लगा पाएंगे. इसका प्राइस बैंड 92 से 95 रुपये रखा गया है. आपको इसके एक लॉट को लेने के लिए कम से कम 14,444 रुपये का दांव लगाना होगा. उधर, शिव टेक्सकेम का 101 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 158 से 166 रुपये रखा गया है. आपको इसके एक लॉट को लेने के लिए कम से कम 1,26,400 रुपये का दांव लगाना होगा. 

एसएमई सेगमेंट की 6 कंपनियां मार्केट पर लिस्ट भी होंगी

इसके अलावा ख्याति ग्लोबल वेंचर्स (Khyati Global Ventures) का आईपीओ 8 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा. इसके अलावा एसएमई सेगमेंट की 6 कंपनियां मार्केट पर लिस्ट भी होंगी. इनमें एचवीएएक्स टेक्नोलॉजीस (HVAX Technologies) और साज होटल्स (Saj Hotels) की लिस्टिंग 7 अक्टूबर, सुबम पेपर्स (Subam Papers) और पैरामाउंट डाई टेक (Paramount Dye Tec) की लिस्टिंग 8 अक्टूबर, नियोपॉलिटिन पिज्जा एंड फूड्स (NeoPolitan Pizza and Foods) 9 अक्टूबर और ख्याति ग्लोबल की 11 अक्टूबर को होगी.

26 कंपनियां लाने वाली हैं 72,000 करोड़ रुपये के आईपीओ

प्राइम डेटा बेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर तक आईपीओ मार्केट में तेजी बनी रहेगी. करीब 26 कंपनियां लगभग 72,000 करोड़ रुपये के आईपीओ मार्केट में लेकर आने वाली हैं. इन्हें सेबी (SEBI) से जरूरी मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा करीब 55 कंपनियों के लगभग 89,000 करोड़ रुपये के आईपीओ सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. इस महीने देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ भी मार्केट पर उतर सकता है. यह 25 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का होगा. यह एलआईसी (LIC) के 21 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ सकता है. 

63 कंपनियों ने मार्केट से करीब 64,000 करोड़ रुपये जुटाए 

इस साल 63 कंपनियां आईपीओ मार्केट से करीब 64,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं. यह आंकड़ा 2023 में जुटाई गई रकम से करीब 29 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल 57 कंपनियों ने आईपीओ लाकर 49,436 करोड़ रुपये मार्केट से इकट्ठे किए थे. घरेलू और विदेशी निवेशकों के सकारात्मक रुख की वजह से कंपनियां इस साल अपना आईपीओ लाने को लेकर उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें 

Iran Israel Conflict: इन कंपनियों पर पड़ सकता है ईरान-इजराइल विवाद का बुरा असर, दलाल स्ट्रीट पर सबकी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget