एक्सप्लोरर

iPhone: कर्ज पर घी पीने का शौक? ईएमआई पर बिक रहे हर 10 में 7 आईफोन

iPhone on EMI: भारत में बिकने वाले हर 10 में से 7 आईफोन कर्ज यानी ईएमआई पर खरीदा जा रहा है. एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है.

iPhone on EMI: भारत में आईफोन रखने वाले लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. इसका असर एप्पल के भारत के मार्केट रेवेन्यू पर भी दिख रहा है. वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की कमाई भारत में 45 फीसदी तक बढ़कर 4 बिलियन डॉलर यानी 33,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2022 की आखिरी तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा आईफोन की सेल्स दर्ज की गई है. इसके साथ ही कंपनी ने डबल डिजिट में आईफोन की सेल्स की जानकारी भी साझा की थी.

भारत में क्यों बढ़ रही आईफोन की सेल

साल 2021 में भारत में 48 लाख आईफोन की बिक्री हुई है, जो कि साल 2020 के मुकाबले 75 फीसदी तक ज्यादा रहा है. साल 2022 में देशभर में 70 लाख से अधिक आईफोन बिके हैं. ऐसे में साल दर आईफोन खरीदने वालों की संख्या में दोगुने का इजाफा हो रहा है. साल 2018 तक देशभर में आईफोन खरीदने वालों की संख्या केवल 20 लाख थी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि देश में आईफोन की सेल में अचानक वृद्धि के पीछे मुख्य कारण क्या है.

सिर्फ 3,746 रुपये की ईएमआई पर मिल रहा आईफोन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में बिकने वाले हर 10 में से 7 आईफोन ईएमआई पर खरीदे जाते हैं. भारत में आईफोन 14 की कीमत 79,900 रुपये है. हालांकि, एप्पल स्टोर से आप ईएमआई पर इसे केवल 9,404 रुपये में ले सकते हैं. इसके अलावा देश में बड़ी संख्या में लोग अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म से भी ईएमआई पर आईफोन ले रहे हैं. अमेजन ग्राहकों को केवल 3,746 रुपये की शुरुआती दर से आईफोन 15 की बिक्री कर रहा है.

EMI के जरिए मीडिल क्लास तक पहुंचा एप्पल

एप्पल ने पिछले कुछ सालों में भारत में अपने मार्केट विस्तार के लिए अपने स्ट्रेटजी में बड़े बदलाव किए हैं. कंपनी लोगों को ईएमआई पर एप्पल आईफोन और मैकबुक आदि की बिक्री कर रही है. ऐसे में उच्च आय वर्ग के अलावा छात्रों तक एप्पल की पहुंच हो गई है. आजकल छात्र भी केवल अपने पॉकेट मनी से एप्पल की खरीदारी कर सकते हैं. आईफोन एक प्रीमियम ब्रांड होते हुए भी ईएमआई के विकल्प के कारण अब मीडिल क्लास के हाथों तक पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें

Nepal Tour: IRCTC के साथ बनाएं नेपाल टूर का प्लान, सस्ते में मिल रहा काठमांडू से लेकर पोखरा घूमने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget