एक्सप्लोरर

ATF Rate: IOC ने ATF के दाम घटाए- सस्ता हुआ विमान ईंधन, क्या एयरलाइंस के किराए अब होंगे सस्ते !

IOC Reduced ATF Prices: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के दाम में कटौती की है और अब उम्मीद जगी है कि एयरलाइंस के किराए घटने के रूप में इसका असर देखा जाएगा.

ATF Rates Reduced of IOC: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के असर के चलते कई देशों में उड़ानों पर लग रहे बैन के बीच भारत के एविएशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर आई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन यानी आईओसी ने एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के दाम घटा दिए हैं. आईओसी ने विमान ईंधन के दाम में 3510.38 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की है जिसके बाद एटीएफ के दाम 74,022.41 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं. एटीएफ या विमान ईंधन सस्ता होने की खबर आज सुबह आई है. इसका असर विमानों या एयरलाइंस की लागत पर देखा जा सकता है.  

जानिए अलग-अलग शहरों में क्या हैं ATF के दाम
आईओसी ने जो एटीएफ के दाम घटाए हैं वो आज 16 दिसंबर से लागू हो गए हैं. घरेलू एयरलाइंस के लिए नए रेट्स आने के बाद आज से दिल्ली में एटीएफ के प्राइस 74,022.41 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 78,215.01 रुपये प्रति किलोलीटर और आर्थिक राजधानी मुंबई में 72,448.20 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 76,197.80 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव पर आ गए हैं. बता दें कि जेट फ्यूल प्राइस हर 15 दिनों में संशोधित किए जाते हैं और फरवरी के बाद ये पहला मौका है जब एटीएफ के दाम में कटौती की गई है.  

जेट फ्यूल के दाम का किरायों पर पड़ता है असर पर क्या घटेंगे किराए
भारत में एयरलाइंस की संचालन लागत में 30 से 40 फीसदी हिस्सा एटीएफ का होता है और कीमतें बढ़ने या घटने का असर एयरलाइंस किरायों पर भी आने की संभावना रहती है. हालांकि एयरलाइंस इस समय अपने किराए घटाने की स्थिति में इसलिए नहीं हैं क्योंकि पिछले काफी समय से कोविड-19 महामारी के चलते घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय रूटों पर एयरलाइंस को भारी घाटा हो रहा था. 

Cheque Bounce Penalty Rules: चेक बाउंस होने पर लगती है पेनल्टी, सजा तक का है प्रावधान, जानिए क्या हैं नियम

घरेलू एयरलाइंस के लिए घटाए हैं आईओसी ने दाम
देश में आईओसी के एटीएफ की खपत की मात्रा एयरलाइंस सेक्टर में ज्यादा है और इसके दाम घटने से एयरलाइंस के किराए पर असर पड़ने की उम्मीद है. हालांकि इस समय देश में एयरलाइंस के किराए ऊपर चल रहे हैं लेकिन इसके पीछे कोरोनाकाल में आए हुए बदलाव के कारण शामिल हैं. 

इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट संचालन करने वालों के लिए इतनी है कटौती
जो घरेलू एयरलाइंस अंतर्राष्ट्रीय रूटों पर उड़ानों का संचालन करती हैं उनके लिए एटीएफ की कटौती का असर देखें तो दिल्ली के लिए 739.90 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता के लिए 778.87 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई के लिए 733.11 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई के लिए 733.75 रुपये प्रति किलोलीटर दाम कम किए गए हैं.

Stock Market Opening: बाजार की शानदार शुरुआत, Sensex में 450 अंकों से ज्यादा का उछाल, Nifty 17400 के करीब

नवंबर में भी बढ़े थे दाम
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में एटीएफ के दाम 13.8 फीसदी बढ़ा दिए थे और साल दर साल आधार पर देखें तो इनमें 95.8 फीसदी का इजाफा था. अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बढ़ने के चलते एविएशन फ्यूल की मांग बढ़ी जिसका असर एटीएफ के दाम बढ़ने के तौर पर देखा गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget