एक्सप्लोरर

Cheque Bounce Penalty Rules: चेक बाउंस होने पर लगती है पेनल्टी, सजा तक का है प्रावधान, जानिए क्या हैं नियम

Cheque Bounce Penalty Rules: चेक बाउंस होने पर कई बैंक अलग-अलग पेनल्टी लेते हैं और आपका खाता किस बैंक में है उसके चेक बाउंस पेनल्टी नियमों को जरूर जान लें वर्ना आपको भारी दिक्कत हो सकती है.

Check Bounce Penalty Rules: हम सभी को चेक (Cheque) के बारे में तो जरूर सुनने को मिलता है. जो लोग बैंकों के काम कराते हैं वो तो चेक से बखूबी परिचित हैं और ये भी जानते हैं कि पैसे के ट्रांजेक्शन के लिए ऑनलाइन मोड और यूपीआई वगैरह तो आजकल के माध्यम हैं, लेकिन चेक से पैसे निकालने का काम सालों से चला आ रहा है. हालांकि एक बात है जो लोग थोड़ा कम जानते हैं वो ये है कि अगर चेक बाउंस यानी खारिज हो जाए तो लोगों को पेनल्टी भी देनी पड़ती है और इसका असर सिबिल हिस्ट्री में भी आ सकता है. यहां तक कि ज्यादा गंभीर मामलों में सजा तक का प्रावधान है. यहां आप जानिए कि चेक के बाउंस होने पर कितनी पेनल्टी लग सकती है.

क्या है चेक बाउंस होना
जब कोई चेक को बैंक में पेमेंट के लिए देता है और अगर अकाउंट में पैसे न होने या अन्य किसी कारण के चलते वो रिजेक्ट हो जाता है तो इसे चेक बाउंस होना कहते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन मुख्य वजह खाते में पर्याप्त राशि नहीं होना होती है. बता दें कि चेक पर साइन में डिफरेंस होने से भी वह बाउंस हो जाता है. 

Stock Market Opening: बाजार की शानदार शुरुआत, Sensex में 450 अंकों से ज्यादा का उछाल, Nifty 17400 के करीब

जानिए कितनी है पेनल्टी
चेक बाउंस होने पर पेनल्टी  के तौर पर खाते से राशि काटी जाती है. चेक बाउंस पर आपको देनदार को इसकी सूचना देनी होती है और उस व्यक्ति को एक महीने में आपको पेमेंट करना जरूरी होता है. यदि एक महीने के अंदर पेमेंट नहीं हो पाता है तो उसको लीगल नोटिस भेजा जा सकता है. इसके बाद भी वह 15 दिन तक कोई जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ Negotiable Instrument Act 1881 के सेक्शन 138 के तहत मामला (केस) दायर किया जा सकता है. 

Bank Strike Today: बैंकों से जुड़ा कोई भी काम कराने में होगी दिक्कत, बैंक कर्मचारियों की आज और 17 दिसंबर को हड़ताल

चेक बाउंस होने पर दो साल की सजा तक का कानून में प्रावधान
चेक का बाउंस होना दंडनीय अपराध है और इसके लिए धारा 138 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. इसमें जुर्माना या दो साल की सजा या दोनों का प्रावधान है. चेक बाउंस होने के मामलों मे देनदार को 2 साल की सजा और ब्याज के साथ रकम देनी पड़ती है. केस आपके रहने वाली जगह पर दर्ज किया जाएगा. 

ICICI Bank का चेक बाउंस होने पर कितनी है पेनल्टी
कस्टमर द्वारा जारी किए गए चेक पर 350 रुपये (एक महीने में लौटाए गया एक चेक), 750 रुपये उस सूरत में होगा यदि एक ही महीने में फाइनेंशियल कारणों से दो बार चेक लौटाया जाए. 50 रुपये उस सूरत में वसूले जाएंगे अगर सिग्नेचर वैरिफिकेशन के अलावा कोई और कारण हो और आर्थिक कारण स चैक लौटाया गया हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

46% भारतीयों के पास इमरजेंसी फंड नहीं, 60% पर नहीं है हेल्थ कवर- रिपोर्ट
46% भारतीयों के पास इमरजेंसी फंड नहीं, 60% पर नहीं है हेल्थ कवर- रिपोर्ट
Real Estate: मजबूत मोबाइल नेटवर्क वाली इमारतों को मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, आप चुन सकेंगे बेस्ट घर
Real Estate: मजबूत मोबाइल नेटवर्क वाली इमारतों को मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, आप चुन सकेंगे बेस्ट घर
PLI स्कीम: सरकार ने कंपनियों को जारी किए 36,754 करोड़, बढ़ेगा उत्पादन
PLI स्कीम: सरकार ने कंपनियों को जारी किए 36,754 करोड़, बढ़ेगा उत्पादन
अभी नहीं लगेगा चार्ज, 3 दिन तक किसी भी बैंक के ATM से फ्री निकालें कैश- SBI
अभी नहीं लगेगा चार्ज, 3 दिन तक किसी भी बैंक के ATM से फ्री निकालें कैश- SBI

वीडियोज

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी
YRKKH: Kabir से शादी की ज़िद पर अड़ी Maira, Armaan ने उठाया हाथ!
Bollywood News: Love & War पोस्टर पर ट्रोलिंग: क्या भंसाली का मैजिक पड़ा फीका? (25.09.26)
Breaking | SIR Controversy | Election Commission: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा!
Chitra Tripathi: Bihar में अपराधियों का बोलबाला क्यों? | Congress | Jamui | Samrat Choudhary

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 8 करोड़
Avengers: Doomsday आने से पहले ही मार्वल ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
गेंदे की खेती बना सकती है लखपति, त्योहारों में रहती है जबरदस्त डिमांड
गेंदे की खेती बना सकती है लखपति, त्योहारों में रहती है जबरदस्त डिमांड
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
Embed widget